Skip to content
ताज़ा खबर
जन्म से 5 वर्ष तक के बच्चों को स्वास्थ्य टीम द्वारा घर-घर जाकर पोलियों की दवा पिलाईनशा मुक्त भारत अभियान को लेकर कलेक्टर ने ली बैठककोतवाली पुलिस शहर की विभिन्न बैंक शाखाओं का किया गया निरीक्षणगुमशुदा 15 वर्षीय अपहृत बालिका को पुलिस ने ग्राम केलनपुर मिली , परिजनों को किया सुपुर्द कियानशा मुक्त युवा अभियान के तहत 250 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक लियाखंडवा में महापौर और मूंदी में विधायक पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ कियापुलिस ने 37 साल पुराने हत्या के वारंटी की गिरफ्तारी से कर दिया सच!छीपाबड़ में 24 वर्षीय युवक की मौत के बाद महाराणा प्रताप चौक पर शव रखकर चक्काजाम कर दियासामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, टिमरनी में तंबाकू व्यसन मुक्ति केंद्र की स्थापितशासकीय आईटीआई खंडवा में ‘कौशल दीक्षांत समारोह’ आयोजित किया गया
25 Nov 2026 हरदा 23°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Wednesday, 25 November 2026
हरदा

Harda news : जनसंख्या दिवस पर जिला चिकित्सालय में लगेगा नसबंदी शिविर

2 min read
Sterilization camp will be organized in the district hospital on Population Day

Harda news : प्रतिवर्ष 11 जुलाई को ‘विश्व जनसंख्या दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष विश्व जनसंख्या दिवस ‘हेल्दी टाइमिंग एण्ड स्पेसिंग ऑफ प्रेग्नेंसिस फॉर वेल बीइंग ऑफ मदर एंड चाइल्ड’’ की थीम पर मनाया जा रहा है। शासन के निर्देशानुसार इस वर्ष 1 जून से 11 अगस्त के मध्य विश्व जनसंख्या दिवस अभियान चलाया जा रहा है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एच.पी. सिंह ने बताया कि अभियान के तहत 11 जुलाई से 11 अगस्त तक जिले की विभिन्न स्वास्थ्य संस्थाओं में नसबंदी की जायेगी। इस हेतु जिला चिकित्सालय में 11 जुलाई से प्रतिदिन नसबंदी शिविर लगाया जाएगा। इसके अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिराली में प्रति सोमवार, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र टिमरनी में प्रति बुधवार, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खिरकिया में प्रति गुरूवार तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हंडिया में प्रति मंगलवार को नसबंदी शिविर लगाये जायेंगे।

उन्होने बताया कि इच्छुक योग्य दम्पत्ति जिला चिकित्सालय व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में उपस्थित होकर नि:शुल्क सेवाएं प्राप्त कर सकते है। उन्होने बताया कि नसबंदी कराने वाली प्रत्येक महिला को 2000 रुपये प्रोत्साहन राशि व प्रेरक को 300 रुपये तथा पुरूष नसबंदी कराने पर 3000 रूपये प्रोत्साहन राशि व प्रेरक को 400 रूपये दिये जाते हैं। प्रसव के पश्चात् 7 दिवस के अंदर नसबंदी कराने वाली महिला हितग्राही को 3000 रूपये और प्रेरक को 400 रूपये दिये जायेंगे।

What do you think?