Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 32°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda News : चारों शहरों में अमृत 2.0 योजना के तहत पार्कों में सौन्दर्यीकरण और विकास कार्यों को दिया जाए अंतिम रूप

4 min read
Beautification of parks under Amrit 2.0 scheme in all four cities
Text Size:

Harda News : कलेक्ट्रेट में शहरी क्षेत्र के लिये गठित जिला स्तरीय समीक्षा एवं निगरानी समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में विधायक हरदा डॉ. आर.के. दोगने, कलेक्टर आदित्य सिंह, अपर कलेक्टर डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा, टिमरनी नगर परिषद अध्यक्ष देवेन्द्र भारद्वाज, सिराली नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती अनिता अग्रवाल, खिरकिया नगर परिषद की अध्यक्ष श्रीमती इन्द्रजीत खनूजा, सांसद प्रतिनिधि राजू कमेडिय़ा सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद थे।

अमृत 2.0 योजना के तहत चारों नगरीय निकायों के लिये पार्क सौन्दर्यीकरण, जल संरचनाओं के निर्माण व सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के लिये प्रस्तावित कार्यों को स्वीकृति दी गई। उल्लेखनीय है कि हरदा नगर में अमृत 2.0 योजना के तहत कुल 1.23 करोड़ रूपये लागत से कुल 4 पार्क महाराणा प्रताप कॉलोनी व त्रिमूर्ती कॉलोनी में स्थित पार्कों के साथ-साथ वृन्दावन पार्क और विजयाराजे सिंधिया पार्क में विकास व सौन्दर्यीकरण के कार्य किये जायेंगे। कलेक्टर सिंह ने बैठक में निर्देश दिये कि क्षेत्रिय विधायकों व चारों नगरीय निकायों के अध्यक्षों से चर्चा कर इन पार्कों में सौन्दर्यीकरण और विकास कार्यों को अंतिम रूप दिया जाए।

हरदा, टिमरनी, खिरकिया व सिराली नगरों में बनेंगे आकर्षक पार्क

बैठक में बताया गया कि अमृत 2.0 योजना के तहत हरदा की महाराणा प्रताप कॉलोनी, त्रिमूर्ती कॉलोनी में स्थित पार्कों के साथ-साथ वृन्दावन पार्क और विजयाराजे सिंधिया पार्कों में वृक्षारोपण, पाथ वे व जॉगिंग ट्रेक का निर्माण कराया जाएगा। साथ ही आकर्षक लाइटिंग, बाउण्ड्रीवाल व भव्य प्रवेश द्वार का निर्माण कराया जाएगा। पार्क परिसर में ट्यूबवेल खनन भी कराया जाएगा। साथ ही पार्क में आने वाले नागरिकों व बच्चों को यातायात शिक्षा देने के लिये भी व्यवस्था की जाएगी।

इसी तरह टिमरनी के पार्क में 29.82 लाख रूपये लागत से वृक्षारोपण के साथ-साथ 45 मीटर लंबी रिटेनिंग वाल का निर्माण, सिटिंग बेन्चेज, लाइटिंग, पाथ वे, जॉगिंग ट्रेक, आउट डोर जिम, चिल्ड्रन प्ले पार्क का निर्माण भी किया जाएगा। इसी तरह खिरकिया में 32.96 लाख रूपये लागत से तथा सिराली में 17.52 लाख रूपये लागत से ग्रीन स्पेस डेवलमेंट योजना के तहत पार्कों में पौधरोपण के साथ-साथ सिटिंग बेन्चेज, लाइटिंग, पाथ वे, जॉगिंग ट्रेक, आउट डोर जिम, चिल्ड्रन प्ले पार्क के कार्य कराये जायेंगे। साथ ही पार्क परिसर में ट्यूबवेल खनन भी कराया जाएगा।

प्रदूषित जल के शुद्धीकरण के लिये टिमरनी व सिराली में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट निर्मित होंगे
अमृत 2.0 योजना के तहत जिले के टिमरनी व सिराली मेें लिक्विड वेस्ट मेनेजमेन्ट के लिये सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट व पम्पिंग स्टेशन निर्मित किये जायेंगे ताकि नालों के गंदे पानी को नदी में मिलने से रोका जाए। इन शहरों में नालों का गंदा पानी को ट्रीटमेंट प्लांट के माध्यम से शुद्ध होने के बाद ही इन नगरों में स्थित नदियों में मिले। टिमरनी में 7.88 करोड़ तथा सिराली में 3.29 करोड़ रूपये लागत से सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट व पाइप नेटवर्क स्थापित किया जाएगा। कलेक्टर सिंह ने बैठक में निर्देश दिये कि हरदा और खिरकिया में दूषित जल को नदी में मिलने से रोकने के लिये सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट निर्माण के लिये स्थल चयन करें और प्लांट निर्माण का प्रस्ताव तैयार कर स्वीकृति के लिये शासन को भेजें।
जल संरचनाओं का पुनर्निर्माण कराया जाएगा

बैठक में बताया गया कि अमृत 2.0 योजना के तहत खिरकिया, टिमरनी व सिराली में जल संरचनाओं का पुनर्निर्माण कराया जाएगा। खिरकिया में इस कार्य के लिये 66.92 लाख रूपये लागत से तालाब किनारे पिचिंग वर्क, पाथ वे निर्माण, आकर्षक गेट, रेलिंग, घाट निर्माण तथा घाट के आसपास पौधरोपण के कार्य प्रस्तावित किये गये है। इसी तरह टिमरनी में 49.96 लाख रूपये लागत से तथा सिराली में 36.71 लाख रूपये लागत से नदी, तालाबों जैसी जल संरचनाओं के आसपास विकास व सौन्दर्यीकरण के लिये पिचिंग वर्क, पाथ वे निर्माण, आकर्षक गेट, रेलिंग, घाट निर्माण तथा घाट के आसपास पौधरोपण के कार्य कराये जायेंगे।

What do you think?