Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 32°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda News: सावन में जम के बरसे बदरा, मौसम हुआ सुहाना…

2 min read
It rained heavily in the month of Saavan, the weather became pleasant...
Text Size:

Harda News: हरदा शहर में बारिश के मौसम के अंगाज से ही हरदा वासियों को बारिश का इंतजार था। दिन गुजरते जा रहें थे। लेकिन बस बादल आते थे और रिमझिम बरस कर चले जाते थे। लेकिन आज हरदा वासियों की दिली मुराद पुरी हो गई हैं। आसमान पर काले-काले बादल छायें और फिर जम कर बरसे। जिससे शहर का मौसम सुहाना हो गया। और चारों तरफ खुशी का माहौल देखा गया। बच्चे हो या बड़े सब ने खुलकर बारिश का लुत्फ उठया। सुबह से शुरू हुई बारिश का दौर लगातार जारी हैं। आने वाले कुछ दिनों तक ऐसे ही जारी रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले एक हफते तक जिले भर में लगातार बारिश होने की सभावना बनी हुई हैं।

जिले में गत चौबीस घंटों में 4.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया गत चौबीस घंटे में हरदा तहसील में 4.3 मि.मी., टिमरनी में 3.4 मि.मी., खिरकिया में 2.2 मि.मी., रहटगांव में 4.2 मि.मी. व सिराली में 10 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई। इस वर्ष अब तक जिले में 278.4 मि.मी. औसत वर्षा हो चुकी है। इस वर्ष अब तक हरदा तहसील में 323.5 मि.मी., टिमरनी में 215.6 मि.मी., खिरकिया में 251.2 मि.मी., रहटगांव में 300.9 मि.मी. व सिराली में 301.1 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई। अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया कि गत वर्ष की 25 जुलाई तक 554.1 मि.मी. औसत वर्षा हो चुकी थी।

What do you think?