Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 19°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda News : ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान’ के तहत जिला न्यायालय परिसर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान

1 min read
Shramdaan was done by cleaning the court premises
Text Size:

Harda News : गांधी जयंती के अवसर पर जिला न्यायालय परिसर में न्यायाधीशों एवं अधिवक्ताओं ने न्यायालयीन कर्मचारियों के साथ स्वच्छता के लिए श्रमदान कर परिसर की साफ सफाई की। प्रधान जिला न्यायाधीश श्रीमती तृप्ति शर्मा के नेतृत्व में न्यायाधीशगण, अधिवक्तागण, तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारीगण द्वारा सामूहिक श्रमदान किया गया।

प्रधान जिला न्यायाधीश श्रीमती शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि स्वच्छता अभियान का मुख्य उद्देश्य न्यायालय परिसर में ‘स्वच्छ और स्वस्थ’ वातावरण मे स्थापित करना है, जिससे कि सभी कर्मचारियों और आगंतुकों को एक साफ-सुथरा माहौल मिल सके। उन्होंने कहा कि गांधी जी के आदर्शों का पालन करते हुए हमें स्वच्छता अभियान को सतत रूप से जारी रखना चाहिए। कार्यक्रम में विशेष न्यायाधीश श्रीमती संगीता यादव, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गोपेश गर्ग, तृतीय जिला न्यायाधीश रोहित सिंह, प्रथम जिला न्यायाधीश राजेश कुमार यादव, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के.के. वर्मा, मोहित श्रीवास्तव, लीगल एड डिफेंस काउंसिल जवाहर पारे, अनीस मोहम्मद खान, श्रीमती अंतिमा चोलकर, अधिवक्ता क्रांति कुमार जैसानी, समस्त न्यायिक कर्मचारीगण एवं पैरालीगल वॉलेंटियर्स उपस्थित रहे।

What do you think?