Harda News : टिमरनी ब्लॉक के ग्राम तजपुरा के आंगनवाड़ी केंद्र में ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ कार्यक्रम के अंर्तगत 2 अक्टूबर को बेटियो का पूजन, बालिका जन्मोत्सव, बेटियो के नाम पर पौधारोपण व बालिका के साथ माता पिता की सेल्फी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय त्रिपाठी परियोजना अधिकारी टिमरनी श्रीमती अंशु तिवारी सहित विभाग के अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।
Harda News : तजपुर में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत कार्यक्रम संपन्न







