Skip to content
ताज़ा खबर
वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच कलेक्टर एवं एसपी ने मनाई दीपावलीखाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रम
9 Nov 2026 हरदा 32°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Monday, 9 November 2026
हरदा

Harda News : खिरकिया में मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान संबंधी प्रशिक्षण हुआ संपन्न

1 min read
Chief Minister's public welfare in Khirkia
Text Size:

Harda News : मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान 11 दिसंबर से 26 जनवरी के बीच प्रदेश में आयोजित किया जा रहा है। इसके लिए हरदा जिले में भी सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही है। इसके लिए नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्र के लिए सम्पर्क दल गठित किए गए हैं, जो कि अपने-अपने क्षेत्र के ग्रामीण परिवारों से संपर्क कर पता लगाएंगे कि उन्हें सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है कि नहीं।

यदि लाभ नहीं मिल रहा है तो संबंधित व्यक्ति से आवेदन प्राप्त कर उसका परीक्षण किया जाएगा और पात्रता के आधार पर योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। इन संपर्क दलों को विकासखंड स्तर पर प्रशिक्षित किया जा रहा है । इसी क्रम में जिले की खिरकिया जनपद पंचायत मे खंड स्तरीय अधिकारियों की बैठक तथा संपर्क व सर्वे दलों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर एसडीएम खिरकिया अशोक डेहरिया तथा जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रवीण इवने सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

What do you think?