Skip to content
ताज़ा खबर
वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच कलेक्टर एवं एसपी ने मनाई दीपावलीखाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रम
9 Nov 2026 हरदा 32°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Monday, 9 November 2026
हरदा

Harda News : गीता जयंती पर ‘‘गीता महोत्सव’’ पॉलिटेक्निक कॉलेज में होगा आयोजित

2 min read
Text Size:

Harda News : आगामी 11 दिसंबर को गीता जयंती के दिन अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन प्रारंभ होगा। राज्य स्तरीय कार्यक्रम भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित होगा जबकि जिला स्तरीय कार्यक्रम हरदा के पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में आयोजित किया गया है। कलेक्टर आदित्य सिंह ने बताया कि यह कार्यक्रम अपरान्ह 4 बजे से आयोजित किया गया है। गीता महोत्सव कार्यक्रम में बच्चों, युवाओं, स्कूल कॉलेज के विद्यार्थियों को आमंत्रित किया जाएगा। शासन के निर्देश अनुसार सभी जिला मुख्यालयों पर श्रीमद् भागवत गीता के कर्मयोग अध्याय का सामूहिक पाठ कराया जाएगा।

प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर गीता जयंती के अवसर पर 11 दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में श्री कृष्ण परंपरा पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। श्रीमद् भागवत पुराण, गौ माता तथा गोपालन गतिविधियों पर आधारित फोटो प्रदर्शनी का आयोजन भी जिलों में किया जाएगा।

जिला मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रमों में विश्व गीता प्रतिष्ठान के सहयोग से श्रीमद् भागवत गीता के अध्याय क्रमांक 11, 12 और 15 का सस्वर पाठ कराया जाएगा। जिला मुख्यालय पर आयोजित गीता जयंती के अवसर पर सभी शासकीय व आशासकीय कृष्ण मंदिरों में गोपालक संस्थाओं के सहयोग से विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कलेक्टर सिंह ने मुख्य नगर पालिका अधिकारियों एवं जनपद पंचायतों के सीईओ को जिले के सभी कृष्ण मंदिरों की साफ सफाई, मंदिरों की सजावट और मंदिरों में रोशनी करने के निर्देश दिये है।

What do you think?