Skip to content
ताज़ा खबर
वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच कलेक्टर एवं एसपी ने मनाई दीपावलीखाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रम
9 Nov 2026 हरदा 32°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Monday, 9 November 2026
हरदा

Harda News : खनिज के अवैध परिवहन में संलग्न ट्रेक्टर-ट्रॉली व डम्पर जप्त

1 min read
involved in illegal transportation of minerals
Text Size:

Harda News : कलेक्टर आदित्य सिंह के निर्देशन में जिले में खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के रोकथाम की कार्यवाही लगातार जारी हैं। जिला खनिज अधिकारी आर.पी. कमलेश ने बताया कि शुक्रवार को डम्पर क्रमांक एमपी 34 एच 0254 खनिज मुरूम का परिवहन करते हुये पाया गया। डम्पर चालक द्वारा मालिक का नाम प्रेमनारायण जाट निवासी हरदा होना बताया गया। डम्पर जप्त कर पुलिस थाना सिविल लाईन हरदा जिला हरदा में सुरक्षार्थ खडा किया गया।

इसके अलावा गुरूवार को छिपानेर रोड हरदा पर बिना रॉयल्टी ट्रेक्टर ट्रॉली जॉन डियर द्वारा रेत का परिवहन करते हुये पाया गया, जिसका चालक ललित पिता रामविलास कीर वि. सुरजना तहसील हंडिया जिला हरदा होना बताया गया। ट्रेक्टर जप्त कर पुलिस थाना सिटी कोतवाली हरदा जिला हरदा में सुरक्षार्थ खड़ा किया गया। प्रकरण में म.प्र. गौण खनिज नियमों के तहत कार्यवाही प्रस्तावित की जावेगी।

What do you think?