Skip to content
ताज़ा खबर
वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच कलेक्टर एवं एसपी ने मनाई दीपावलीखाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रम
9 Nov 2026 हरदा 32°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Monday, 9 November 2026
हरदा

Harda News : हंडिया शाखा नहर का ओसराबंदी कार्यक्रम जारी

1 min read
Dewatering of Handia Branch Canal
Text Size:

Harda News : कार्यपालन यंत्री जल संसाधन सुश्री सोनम वाजपेयी ने बताया कि हंडिया शाखा नहर में 16 दिसम्बर से 48 घंटे की ओसरा बंदी का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 8 बजे से प्रत्येक सोमवार व मंगलवार 21 से 33 कि.मी. तक की समस्त नहरें बंद रहेंगी। प्रत्येक बुधवार व गुरूवार 0 से 12 कि.मी. तक की समस्त नहरें बंद रहेंगी। प्रत्येक शुक्रवार व शनिवार 12 से 21 कि.मी. तक की समस्त नहरें बंद रहेंगी। प्रत्येक रविवार 33 से 55.50 कि.मी. तक नहरें बंद रहेंगी। 33 कि.मी. से शेष प्राप्त होने वाले पानी से लिफ्ट से सिंचाई होगी। उन्होंने बताया कि 5 क्यूसेक से छोटी नहरें प्रथम, द्वितीय पानी में शाम 6.00 बजे से सुबह 6.00 बजे तक बंद रहेंगी। उन्होंने किसानों से अपील की है कि बिना अनुमति एवं अग्रिम राशि जमा किये बगैर सिंचाई पंप नहीं चलावे जावें। ट्रेक्टर चलित एवं 10 एच.पी. से अधिक क्षमता के पंप नहीं चलेंगे। डिफाल्टर किसानों के द्वारा सिंचाई राजस्व राशि जमा न करने की स्थिति में सायफन्न अथवा पंप बंद करने की कार्यवाही की जावेगी। पानी की आवक एवं आवश्यकता को देखते हुए बड़ी उपशाखाओं में ओसरा बंदी कार्यक्रम में बदलाव किया जा सकेगा।

What do you think?