Skip to content
ताज़ा खबर
वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच कलेक्टर एवं एसपी ने मनाई दीपावलीखाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रम
9 Nov 2026 हरदा 25°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Monday, 9 November 2026
हरदा

Harda News : हर घर तिरंगा अभियान के तहत ‘तिरंगा बाइक रैली’ व ‘ऑटो रैली’ हुई सम्पन्न

1 min read
'Tricolor Bike Rally' under every home tricolor campaign
Text Size:

Harda News :  कलेक्टर आदित्य सिंह के मार्गदर्शन में ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत हरदा जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं। इसी क्रम में हर घर तिरंगा अभियान के प्रति नागरिकों को जागरूक करने के लिये ‘तिरंगा बाइक रैली’ व ‘ऑटो रैली’ आयोजित की गई। दोनो रैलियों को जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित सिसोनिया ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर हरदा एसडीएम कुमार शानु देवडिय़ा सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

‘तिरंगा बाईक रैली’ नेहरू स्टेडियम से प्रारंभ होकर अस्पताल चौराहा, नारायण टॉकीज, रेलवे स्टेशन, अस्पताल चौराहा होते हुए वापस नेहरू स्टेडियम पर आकर संपन्न हुई। जिला पंचायत के सीईओ सिसोनिया ने इस अवसर पर उपस्थित अधिकारी कर्मचारियों को ‘हर घर तिरंगा अभियान’ संबंधी शपथ दिलाई। इसके अलावा ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत ही ऑटो रैली भी आयोजित की गई। ऑटो रैली कृषि उपज मंडी से प्रारम्भ होकर कलेक्टर चौराहा, नेहरू स्टेडियम, नारायण टॉकीज, रेलवे स्टेशन होते हुए वापस कृषि उपज मण्डी में आकर सम्पन्न हुई।

What do you think?