Skip to content
ताज़ा खबर
वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच कलेक्टर एवं एसपी ने मनाई दीपावलीखाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रम
9 Nov 2026 हरदा 27°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Monday, 9 November 2026
हरदा

Harda News : राजस्व न्यायालय में कोई भी प्रकरण बिना दर्ज किया हुआ ना रहे- कलेक्टर आदित्य सिंह

1 min read
No case was registered in the revenue court
Text Size:

Harda News : कलेक्टर आदित्य सिंह ने आयोजित राजस्व अधिकारियों की बैठक में निर्देश दिए की सभी एसडीएम, तहसीलदार और नायब तहसीलदार सी एम हेल्पलाइन के तहत दर्ज शिकायतों का त्वरित निराकरण करें । उन्होंने कहा कि राजस्व महा अभियान के तहत नक्शा सुधार, नामांतरण, सीमांकन, बटवारा और बटांकन जैसी कार्यवाही भी लगातार जारी रहे। कलेक्टर सिंह ने निर्देश दिए कि राजस्व न्यायालय में कोई भी प्रकरण बिना दर्ज किया हुआ ना रहे। प्रत्येक प्रकरण आरसीएमएस पोर्टल के माध्यम से दर्ज होना चाहिए तथा प्रकरणों की राजस्व न्यायालय में सुनवाई की तिथि भी आरसीएमएस पोर्टल पर दर्ज होना चाहिए।

कलेक्टर सिंह ने कहा कि राजस्व महा अभियान के तहत केवाईसी के मामले में सिराली तहसील ने अच्छा कार्य किया गया है, जो प्रदेश में प्रथम स्थान पर है। उन्होंने कहा कि छात्रावासो में निवासरत छात्राओं की सुरक्षा व्यवस्था प्राथमिकता से देखें और वर्षा के दौरान पुल पुलियों पर कोई दुर्घटना न हो इसका भी विशेष ध्यान रखें।

What do you think?