Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 29°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda News : हरदा में चोरों के हौसले हुए बुंलद पुलिस की सख्त कार्यवाही का नहीं हो रहा असर

2 min read
In Harda, the courage of thieves increased and police
Text Size:

दीपगांव कला में अज्ञात चोरों ने दो घरों में चोरी की घटना को दिया अंजाम

Harda News : हरदा जिले में चारों के हौसले बहुत बुंलद नजर आ रहे है। हरदा पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे की अध्यक्षता में हो रही सख्त कार्यवाही का भी उन पर असर नजर नहीं आ रहा है। इसलिए तो आये दिन छोटी बड़ी कई चोरी की घटनाएं संघान में आ रही है। हरदा जिले में चोरों का ये हाल है जरा सा मौका मिला की लोगों की दिन रात की महेन्त की कमाई पर हाथ साफ कर दिया। ऐसा नहीं है हरदा में अपराधिक घटनाओं को जड़ से खतम करने के लिए जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए है।

फिर भी आये दिन चोरी की घटनाएं हो रही हैं। हरदा जिले की पुलिस भी चोरों लेकर काफी सतक है लेकिन फिर भी इस तरह की घटनाएं होना सोचने पर मजबूर करती है। हमसे कहा कमी रह गई है? ज्ञात हो कि सिराली थाना क्षेत्र मे रविवार रात्रि में दीपगाव कला के दो घरों को चोरो ने अपना निशाना बनाया , चोरो ने दोनों घरों से लाखों रुपए का सामान ले गए हैं।

शिकायतकर्ता शेख शब्बीर ने पुलिस को बताया कि घर पर सभी लोग मौजूद थे। मैं और भतीजा शोहेब पिपलानी तकरीर कथा सुनने गए थे। लगभग रात्रि 2 बजे के आसपास पिपलानी तकरीर(कथा) से वापस आया तो मैने देखा घर के कमरो के बाहर लगे लाइट बन्द थे जिसके बाद उन्हें मैंने चालू किया तो घर के एक कमरे का गेट खुला हुआ था और उस में लगा ताला भी टूटा हुआ था,अंदर जाकर देखा तो अलमारी में रखे, 2लाख 40 हजार रु नगदी एवं सोने चाँदी के नए पुराने जेवर चोरो के द्वारा चुरा लिए गए थे जिसके बाद तत्काल हमारे द्वारा 100 डायल कर पुलिस को सूचना दी गई,वही अनार सिंह राजपूत के घर पर भी चोरो ने हाथ साफ किए इनके यहा से भी पेटी में रखे पैसे सोने,चाँदी के कीमती जेवर चुरा ले गए ,चोरो को। पकडऩे के लिए पुलिस द्वारा डॉग स्कवाड का भी सहारा लिया गया लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी

What do you think?