Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 30°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda News : हरदा मार्केट में छाई धनतेरस की रोनक लोगों ने उत्साह के साथ की खरीदारी

2 min read
The splendor of Dhanteras prevails in Harda market
Text Size:

Harda News : हरदा में धनतेरस पर मार्केट की रोनक देखते ही बन रही थी। जहां व्यापारियों ने मार्केट को बहुत ही अच्छे से सजाया था। हर दुकान ग्रहकी को लेकर उत्साह देखा गया। वही धनतेरस पर खरीदारी के लिए लोगों की भी बड़ी संख्या में भीड़ देखी गई। हरदा में लोगों ने बड़ी उत्साह के साथ धनतेरस की खरीदारी करने के लिए आये। बच्चों के चहरे की खुशी देखते ही बन रही थी। लोगों का भीड़ से व्यापारियों भी अनुमान लगा रहे है। पिछले साल से ज्यादा इस साल कारोबार का अनुमान है। बाजार में इतनी भीड़ थी की कदम रखने तक की जगह नही थी।
हरदा के बाजारों में धनतेरस पर जमकर खरीदारी हुई।

लोगों ने शुभ मुहूर्त पर सराफा बाजार से सोना-चांदी की खरीदारी की , बर्तन दुकान से मूर्तिया, चम्मच, प्लेट को लोग खरीदते देखे गए, इलेक्ट्रॉनिक सामान, कपड़ा, फर्नीचर, सर्राफा, वाहन, की भी बहुत डिमांड रही। व्यापारियों के मुताबिक अच्छा कारोबार होने का अनुमान है। इसकी व्यापारियों को पहले से उम्मीद थी। बाजारों में सुबह से खरीदारी का दौर जारी हो गया था। फिर खरीदारी का सिलसिला देर रात तक चलता रहा।

धनतेरस के दिन बाजारों में सुबह से लोगों का आना शुरू हो गया था। समय बढऩे के साथ ही बाजारों में भीड़ बढऩे लगी। दोपहर से दुकानों के सामने पैर रखने की जगह नहीं थी।

हरदा के मार्केट में लोगों का पैदल निकलना मुश्किल हो रहा था। ऑटो मोबाइल सेक्टर में स्कूटी, बाइक और कार की भी ब्रिकी खुब हुई। मुर्हूत के अनुसार लोगों ने शोरूम से वाहन बाहर निकाले। सर्राफा से सोने-चांदी के आभूषण के साथ ही लोगों ने चांदी के सिक्के खरीदें। इसके अलावा मार्केट में कपड़े की दुकान, मिष्ठान भंडार, साज सज्जा की लाइटिंग, पूजा सामग्री की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ रही।

 

What do you think?