Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 31°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda news : लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के दल ने ग्राम बड़वानी में जल स्रोतों से लिये सैम्पल पानी है पीने योग्य

1 min read
The water sampled from the water sources is potable
Text Size:

Harda news : लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के दल ने ग्राम बड़वानी में निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सभी पेयजल स्रोतों के सैंपल एकत्रित कर जिला परीक्षण प्रयोगशाला हरदा में पानी के सैंपलों की जांच की गई। कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग पवनसुत गुप्ता ने बताया कि गांव में पेयजल व्यवस्था के लिये नल जल योजना चालू है।

ग्रामीण नल कनेक्शन के द्वारा पेयजल प्राप्त करते हैं। उन्होने बताया कि इसके अलावा गांव में एक हैंडपंप भी चालू है। गांव में दो कुएं भी है, उससे भी कुछ ग्रामीण पानी लेते हैं। उन्होने बताया कि सभी पेयजल स्रोतों के सैंपल एकत्र किए गए एवं जांच उपरांत पानी के सैंपल पीने योग्य पाए गए। सभी ग्रामीणों को समझाईश दी गई कि पानी को साफ बर्तन में रखें, रसोई में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा क्लोरीन की टैबलेट्स एवं अन्य दवाएं उपलब्ध कराई गई हैं। गुप्ता ने बताया कि लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जिले के तीनों विकासखंड में सतत क्लोरिनेशन का कार्य किया जा रहा है। सभी ग्राम पंचायतो में एफटीके किट भी उपलब्ध कराई गई है, जिसके माध्यम से ग्राम पंचायत स्तर पर प्रारंभिक रूप से पानी की सैंपलों की जांच की जा सकती है।

What do you think?