Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 30°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda News : वर्षा ऋतु में कोई भी गौवंश सडक़ पर विचरण न करें-कलेक्टर आदित्य सिंह

1 min read
No cattle roams on the road during rainy season
Text Size:

Harda News : कलेक्टर आदित्य सिंह की अध्यक्षता में पशु चिकित्सा विभाग की समीक्षा बैठक जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर सिंह ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वर्षा ऋतु में कोई भी गौवंश सडक़ पर विचरण न करें, इस हेतु व्यवस्था सुनिश्चित किया जाए। बैठक में संयुक्त कलेक्टर सुश्री रजनी वर्मा, उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ. एस.के. त्रिपाठी, सहायक सांख्यिकी अधिकारी सुश्री पुनम यादव, निरीक्षक पिछड़ा वर्ग व अल्पसंख्यक कल्याण विभाग सुश्री नेहा आर्या सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर सिंह ने बैठक में पशुपालन पालन विभाग के पोर्टल एवं आईडी पासवर्ड की जानकारी न होने पर सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी पी.के. शर्मा को कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिये।

बैठक में बताया गया कि जिले में पंजीकृत 9 अशासकीय गौशालाओं को मार्च 2024 तक अनुदान राशि का वितरण किया जा चुका है। जिले में मुख्यमंत्री गौसेवा योजना के तहत 8 गौशालायें संचालित है। कलेक्टर सिंह ने बैठक में पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग व योजना एवं आर्थिक सांख्यिकी विभाग के कार्यों भी समीक्षा की।

What do you think?