Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 32°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda news: पुलिस अधीक्षक चौकसे ने ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया शुभारम्भ

1 min read
Superintendent of Police Choukse inaugurated summer sports training program
Text Size:

Harda news: पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे ने खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया। उन्होने नेहरू स्टेडियम पर आयोजित कार्यक्रम में फुटबॉल, वालीवाल, खो खो, हैंडबॉल के खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त किया तथा शिविर के लिये खिलाडिय़ों को खेल सामग्री प्रदान की।

इस दौरान एसपी चौकसे ने स्टेडियम पर विभिन्न खेल गतिविधियों का निरीक्षण किया। खिलाडिय़ों को खेल के साथ साथ अपने व्यक्तित्व का विकास करने, जीवन में अनुशासन, व संयम रखने, पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने, अपने परिवार और हरदा जिले का नाम रोशन करने के लिये प्रेरित किया।

इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी सुश्री उमा पटेल, रक्षित निरीक्षक श्रीमति रजनी गुर्जर, ब्लॉक समन्वयक सलमा खान, प्रशिक्षक विकास पांडे, श्रीमती मोनिका मेहता, खो खो कोच भूपेंद्र सिंह तोमर, फुटबाल कोच इमरान खान, हैंडबल कोच गौतम विश्वकर्मा, वालीबाल कोच अनत्त यादव, हॉकी कोच संदीप सौदे व अजय पुर्विया उपस्थित थे।

What do you think?