Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 21°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda news: मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एच.पी.सिंह ने बताए डेंगू के लक्षण एवं बचाव के उपाय

2 min read
National Dengue Day - Symptoms and prevention measures of dengue
Text Size:

राष्ट्रीय डेंगू दिवस –

Harda news: गर्मीयो के शुरू होते ही घर के आसपास मच्छरों की तादाद बढऩे लगती है। जिससे डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारियां फैलने का खतरा बड़ जाता है। वहीं बारिश का मौसम आते ही डेंगू के मच्छर पनपने लगते हैं, जिससे इन बीमारियों का खतरा और भी बड़ जाता है। डेंगू एक गंभीर बीमारी है जो सभी उम्र के लोगों के लिए हानिकारक है खासकर डेंगू बच्चों के लिए ज्यादा खतरनाक है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एच.पी.सिंह ने बताया कि डेंगू मच्छरों से उत्पन्न होने वाली एक वेक्टर जनित बीमारी है, जो हर साल न जाने कितने लोगों को अपना शिकार बनाती है, डेंगू के इसी बढ़ते प्रकोप को देखते हुये और इसके बारे में जनसामान्य को जागरूक करने के लिये प्रतिवर्ष 16 मई को राष्ट्रीय डेंगू दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसका उद्देश्य जनसामान्य को वाहक जनित रोगों के बारे में बताना और इसके लक्षण को पहचान कर इस बीमारी के इलाज के बारे में जागरूक करना है। उन्होने बताया कि डेंगू एक मच्छर जनित रोग है, जो एडिज नामक मच्छर के काटने से होता है।

डेंगू के लक्षण

सीएमएचओ डॉ. सिंह ने बताया कि डेंगू हल्का या गंभीर दोनों तरह का हो सकता है। व्यक्ति के संक्रमित होने के बाद इसके लक्षण 4 से 7 दिनों के अंदर नजर आने लगते है। तेज बुखार, सिरदर्द, मांसपेशियों, हड्डी एवं जोड़ों में दर्द, उल्टी, जी मचलना, आँखों में दर्द होना, त्वचा पर लाल चकते होना, संास लेने में कठिनाई, थकान महसुस होना, चिड़चिड़ापन एवं बैचेनी डेंगू के प्रमुख लक्षण है।

डेंगू से बचाव

सीएमएचओ डॉ. सिंह ने बताया कि डेंगू एक संचारी रोग है, जो मच्छरों द्वारा एक इंसान से दूसरे इंसान में फैलता है एवं डेंगू का मच्छर साफ एवं रूके हुये पानी में पनपता है। उन्होने नागरिकों को सलाह दी है कि स्वयं को मच्छरों से बचा कर रखें, सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करें, दरवाजे एवं खिड़कियों पर मच्छररोधी जाली लगवायें, शरीर को पूरी तरह से कवर करने वाले कपड़े पहने, अपने घर के आस-पास पानी इकट्ठा न होने दें, कूलर का पानी प्रति सप्ताह बदलते रहें, घर में सभी पानी के बर्तनों, कंटेनरों को ढककर रखें तथा मच्छर नियंत्रण हेतु रिपेलेन्ट का उपयोग करें। उन्होने सलाह दी है कि बुखार आने पर तुरंत खून की जॉच कराये एवं नजदीकी अस्पताल में संपर्क करें। डेंगू की जाँच जिला चिकित्सालय हरदा में नि:शुल्क उपलब्ध है।

What do you think?