Skip to content
ताज़ा खबर
वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच कलेक्टर एवं एसपी ने मनाई दीपावलीखाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रम
9 Nov 2026 हरदा 25°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Monday, 9 November 2026
हरदा

Harda News : मध्य प्रदेश में होगे स्वतंत्रता दिवस पर विशेष कार्यक्रम, हर्षोल्लास से मनाया जायेगा आजादी का जश्न

3 min read
Independence Day will be celebrated with great fervour
Text Size:

Harda News : आजादी का पर्व पुरे प्रदेश भर में हर्षाेल्लास के साथ मनाया जाएंगा। स्वतंत्रता दिवस समारोह के समारोह को लेकर पुरे प्रदेश में तैयारियां चल रही हैं। देश का हर नागरिक जहां स्वतंत्रता दिवस को लेकर उत्साहित नजर आ रहा वहीं प्रदेश जिला स्तर से लेकर ग्राम पंचायतों तक स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर विशेष तैयारी की जा रही हैं। स्वतंत्रता दिवस समारोह पूरे प्रदेश में हर्षोल्लास के साथ मनाये जाने के लिये सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा राज्य स्तर से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक आयोजन संबंधी निर्देश जारी किये गये है।

जिला स्तरीय आयोजन

सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशानुसार जिला स्तर पर मंत्रीगण या कलेक्टर द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा एवं राष्ट्रगान का गायन किया जाएगा। इस अवसर पर परेड का आयोजन भी किया जाएगा तथा प्रदेश की जनता के नाम मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संदेश का वाचन किया जाएगा।

जनपद और ग्राम पंचायत स्तरीय आयोजन

जनपद पंचायत मुख्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा तथा समारोह में सामूहिक राष्ट्रगान गाया जाएगा। ऐसी नगर पालिका या नगर परिषद जिनका मुख्यालय ब्लॉक मुख्यालय पर नहीं है. उनमें नगर पालिका या नगर परिषद अध्यक्ष द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा और समारोह में राष्ट्रगान गाया जाएगा। ग्राम पंचायत मुख्यालय में सरपंच द्वारा ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान गाया जाएगा।

शासकीय कार्यालयों एवं शिक्षण संस्थाओं पर आयोजन

सभी शासकीय कार्यालयों, शिक्षण संस्थाओं में पूर्व वर्ष के अनुसार सुबह 8 बजे या उसके पूर्व ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। तत्पश्चात् सांस्कृतिक व साहित्यिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सभी शिक्षण संस्थाओं में मौसम का ध्यान रखते हुए प्रात:काल में प्रभात फेरी का आयोजन किया जाएगा। कॉलेज, स्कूल खेल कूद, अन्य प्रकार के कौशलों का प्रदर्शन अन्तर्विद्यालय, अन्तर्महाविद्यालयीन स्तर पर वाद विवाद प्रतियोगिताएँ, स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर चुने हुए छात्र-छात्राओं द्वारा वार्ता, राष्ट्रीय एकता, लघु बचत, जनसंख्या स्थिरीकरण, स्वच्छता अभियान एवं पुरस्कारों, प्रमाण पत्रों व मेडल आदि का वितरण इत्यादि कार्यक्रम में सम्मिलित किया जायेगा। पौधरोपण के कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। जिला मुख्यालयों पर स्वतंत्रता दौ का आयोजन भी किया जाएगा।

शासकीय भवनों पर दो दिन रोशनी से जगमगाएंगी

स्वतंत्रता दिवस-2024 के अवसर पर प्रदेश में स्थित मुख्य सार्वजनिक भवनों एव राष्ट्रीय महत्व की इमारतों में 14 एवं 15 अगस्त की रात में प्रकाश की व्यवस्था की जाएगी।

शहीदों का होगा सम्मान

स्वतंत्रता दिवस-2024 के अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, कारगिल में शहीद हुए सैनिकों के परिवारों एवं प्रदेश के लोकतंत्र सेनानियों को स्वतंत्रता दिवस समारोह में आमंत्रित कर शॉल और श्रीफल देकर सम्मानित किया जायेगा। साथ ही वृद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को जिला कलेक्टर अथवा उनके द्वारा नामित प्रतिनिधि घर जाकर शॉल और श्रीफल से सम्मानित करेगें।

What do you think?