Skip to content
ताज़ा खबर
कलेक्टर एवं एसपी सड़क दुर्घटना में घायल चार लोगों की मदद के लिए तत्काल आगे आएवृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच कलेक्टर एवं एसपी ने मनाई दीपावलीखाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमण
9 Nov 2026 हरदा 25°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Monday, 9 November 2026
हरदा

Harda News : शासकीय शालाओं टीडी टीकाकरण अभियान होगा प्रारम्भ

1 min read
TD vaccination campaign will start in government schools
Text Size:

Harda News : राज्य शासन द्वारा प्राप्त निदेश अनुसार शासकीय विद्यालयों में टीडी टीकाकरण अभियान 8 अगस्त से प्रारंभ होगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एच.पी. सिंह तथा जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. शैलेन्द्र परिहार एवं जिला शिक्षा अधिकारी डी.एस. रघुवंशी के समन्वय से 8 अगस्त से शासकीय विद्यालयों में डीपीटी-5, टीडी-10 व टीडी-16 टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सिंह ने बताया कि टीकाकरण कार्यावधि में जिले के सभी शासकीय प्राथमिक शालाओं के कक्षा पहली व कक्षा पांचवी में अध्यनरत छात्र, छात्राओं तथा सभी शासकीय उच्चतर माध्यमिक शालाओं की कक्षा ग्यारहवीं में अध्यनरत छात्र, छात्राओं को टीडी का एक टीका लगाया जाएगा।

यह टीकाकरण प्रत्येक शासकीय शालाओं को चिन्हित कर किया जाएगा तथा अवकाश दिवसों में टीकाकरण कार्य नहीं किया जाएगा। सीएमएचओ डॉ. सिंह ने बताया कि एक टीकाकरण कार्य दिवस में एक वैक्सिनेटर, एएनएम अधिकतम 50-60 बच्चों का टीकाकरण करेंगी।

What do you think?