Skip to content
ताज़ा खबर
वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच कलेक्टर एवं एसपी ने मनाई दीपावलीखाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रम
9 Nov 2026 हरदा 32°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Monday, 9 November 2026
हरदा

Harda News : ‘‘मुख्यमंत्री जनकल्याण पर्व’’ पर विशेष गत एक वर्ष में हरदा जिले को मिली करोड़ों रूपये की सौंगातें

2 min read
Harda district received a gift of crores of rupees
Text Size:

Harda News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश तेजी से विकास कर रहा है। पिछले एक वर्ष में हरदा जिले में करोड़ों रूपये के विकास कार्य हुए हैं, जिससे जिले के नागरिकों को काफी सुविधाएं मिली हैं। लोक निर्माण विभाग (भवन) से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला चिकित्सालय हरदा का उन्नयन 100 से 200 बिस्तरीय अस्पताल के रूप में किया जा रहा है। इसके लिये प्रदेश सरकार ने 18.77 करोड़ रूपये स्वीकृत किये है। यह कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। इसके अलावा जिला अस्पताल हरदा में 50 बिस्तरीय क्रिटिकल केयर हेल्थ ब्लॉक का निर्माण कार्य भी छत स्तर तक पूर्ण हो गया है। यह भवन प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मद से 16.63 करोड़ रूपये लागत से निर्मित कराया जा रहा है। इसके अलावा जिला आयुष कार्यालय का भवन 91.93 लाख रूपये लागत से बनकर पूर्ण हो चुका है और शासकीय आयुष औषधालय गहाल लगभग 33.48 लाख रूपये लागत से निर्मित कराया जा चुका है। इन दोनों भवनों का लोकार्पण भी हो चुका है। जिले के ग्राम चारूआ में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन 3.06 करोड़ रूपये लागत से बनकर तैयार हो चुका है।

शासकीय आदर्श महाविद्यालय हरदा के लिये लगभग 8 करोड़ रूपये लागत का भवन भी बनकर तैयार हो चुका है। इसके साथ ही 1.31 करोड़ रूपये लागत से अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय हरदा का भवन निर्माण भी पूर्ण हो चुका है। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय खिरकिया का भवन भी 1.15 करोड़ रूपये लागत से हाल ही में निर्मित कराया गया है, जिसका लोकार्पण भी हो चुका है। शासकीय माध्यमिक शाला टेमलाबाड़ी माल में नवीन हाई स्कूल निर्माण के लिये लगभग 1.50 करोड़ रूपये स्वीकृत हुए हैं। शासकीय हाई स्कूल भवन टेमागांव के लिये सरकार ने 1.23 करोड़ रूपये स्वीकृत किये है। इसका भूमि पूजन किया जा चुका है। आईटीआई रहटगांव में 3 ट्रेड के लिये अतिरिक्त भवन पूर्ण हो गया है और इसका लोकार्पण भी किया जा चुका है। इसकी लागत 2.90 करोड़ रूपये है। शासकीय विधि महाविद्यालय हरदा के लिये लगभग 8 करोड़ रूपये का भवन स्वीकृत हो चुका है। इसके साथ ही टिमरनी के शासकीय महाविद्यालय में 6 अतिरिक्त कक्षों का निर्माण 3.87 करोड़ रूपये लागत से कराया जा चुका है। जिला जेल हरदा में लगभग 1.50 करोड़ रूपये लागत से बैरक निर्माण के साईट प्लान अनुमोदन की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है।

What do you think?