Skip to content
ताज़ा खबर
वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच कलेक्टर एवं एसपी ने मनाई दीपावलीखाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रम
9 Nov 2026 हरदा 32°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Monday, 9 November 2026
हरदा

Harda News : माँ रेवा महिला स्व सहायता समूह की फिर खुली पोल बच्चों के खाने में मिले कीड़े

2 min read
mother reva women self help group
Text Size:

Harda News : हरदा महिला बाल विकास अधिकारी और माँ रेवा स्व सहायता समूह के संचालक की भारी मिली भगत और सांठ गांठ के चलते आंगनवाड़ी केंद्र के छोटे छोटे बच्चों के खाने में कीड़े मिल रहे हैं और कीड़े युक्त खाना खाने पर मजबूर हो रहे हैं बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति जिले के अधिकारियों अधिकारियों द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जबकि यह पहला मामला नहीं है माँ रेवा स्व सहायता समूह द्वारा दो बार पूर्व में भी बच्चों के खाने में कीड़े एवं प्रदूषित गंदगी युक्त खाना परोसते हुए मामला उजागर हुआ था। जिसकी जांच के आदेश कमिश्नर द्वारा किये गए थे।

किंतु हरदा जिला महिला बाल विकास अधिकारी संजय त्रिपाठी की सांठगांठ के कारण समूह को बचा लिया गया। लेकिन इस तरह गलतीयों पर परदा डालने से बच्चों की सेहत के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है ऐसे में अगर किसी बच्चें को स्वास्थ संबंधित असुविधा होती है तो इसका जिम्मेदार कौन होगा। किंतु फिर भी बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन से खिलवाड़ किया जा रहा है। जिस पर जिले के कलेक्टर महोदय क्यों मौन है क्या इस मामले में कार्रवाई होगी या पहले जैसे ही इस मामले को दबा दिया जाएगा।
उत्तम गिरी पत्रकार

What do you think?