Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 31°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda News : स्वसहायता समूह की दीदियों ने पंचायतों में 63 हजार रूपये जलकर वसूला

2 min read
The sisters of the self-help group
Text Size:

Harda News : हरदा जिले में स्वसहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर आदित्य सिंह ने पंचायतों में जलकर वसूली का दायित्व समूहों को सौंपा है। सीईओ जिला पंचायत रोहित सिसोनिया ने बताया कि जिले के ग्राम करताना के स्वसहायता समूह की महिलाओं ने स्थानीय ग्रामीणों से जलकर के रूप में अब तक 63 हजार रूपये वसूलने की कार्यवाही की है। उन्होने बताया कि पहले पंचायत जलकर की वसूली ठीक तरह से नहीं कर पाती थी, जबसे स्वसहायता समूह की महिलाओं को यह दायित्व सौंपा गया है, तब से वसूली राशि में लगातार वृद्धि हो रही है। इससे समूह की महिलाओं की आय तो बड़ी ही है साथ ही पंचायत की आय में भी वृद्धि होने लगी है।

रैली निकालकर पानी बचाने व जलकर जमा करने के लिये किया प्रेरित

करताना में समूह की दीदियों ने स्कूल के विद्यार्थियों के साथ रैली निकाल कर ग्रामवासियों को समय पर जलकर जमा करने और नलजल योजना के पानी को व्यर्थ न बहाने के लिये प्रेरित किया और ग्रामीणों को इस संबंध में संकल्प भी दिलाया। इस अवसर पर जनपद पंचायत सदस्य सुंदरलाल पिपलोदे, गांव के पंच मंगल सिंह राजपूत, ग्रामीण आजीविका मिशन से जिला प्रबंधक राधेश्याम जाट, विकासखंड प्रबंधक अभिजीत मिश्रा पंचायत सचिव महेश जाट उपस्थित थें।

What do you think?