Skip to content
ताज़ा खबर
कलेक्टर एवं एसपी सड़क दुर्घटना में घायल चार लोगों की मदद के लिए तत्काल आगे आएवृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच कलेक्टर एवं एसपी ने मनाई दीपावलीखाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमण
10 Nov 2026 हरदा 21°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Tuesday, 10 November 2026
हरदा

Harda News : कलेक्टर सिंह ने डॉक्टर्स से कहा कि वे अस्पताल आने वाले मरीजों से अच्छा व्यवहार करें

2 min read
Treat patients well in hospital
Text Size:

Harda News : कलेक्टर आदित्य सिंह ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में संचालित स्वास्थ्य कार्यक्रमों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होने सभी डॉक्टर्स से कहा कि वे अस्पताल आने वाले मरीजों से अच्छा व्यवहार करें और मरीज के परिजनों से विवाद न करें। उन्होने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एच.पी. सिंह को निर्देश दिये कि शासकीय अस्पतालों में स्टोर वेरीफिकेशन अवश्य कराएं।

कलेक्टर सिंह ने बैठक में निर्देश दिये कि आयुष्मान कार्ड तैयार करने व उन्हें वितरित करने के कार्य में गति लाएं। उन्होने रोगी कल्याण समिति की नियमित बैठकें आयोजित करने तथा रोगी कल्याण समिति में उपलब्ध राशि से अस्पताल आने वाले मरीजों की सुविधाओं में वृद्धि करने के निर्देश भी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिये। बैठक में सिविल सर्जन डॉ. मनीष शर्मा के साथ-साथ सभी विकासखण्ड चिकित्सा अधिकारी व स्वास्थ्य कार्यक्रमों के जिला स्तरीय नोडल अधिकारी भी मौजूद थे।

कलेक्टर सिंह ने बैठक में कहा कि पोषण पुनर्वास केन्द्र का कोई भी पलंग खाली न रहे। उन्होने महिला एवं बाल विकास विभाग के सहयोग से कुपोषित बच्चों को पोषण पुनर्वास केन्द्रों में भर्ती कराकर उनका उपचार कराने के निर्देश दिये। उन्होने मलेरिया और डेंगू की रोकथाम के लिये जागरूकता अभियान आयोजित करने तथा मलेरिया व डेंगू से बचाव के लिये क्या करें, क्या न करें इस बात का प्रचार-प्रसार करने के लिये भी कहा। उन्होने कहा कि गर्भवती महिलाओं का गर्भावस्था में तीन-चार बार अनिवार्य रूप से चेकअप हो जाए ताकि प्रसव के दौरान महिला को परेशानी न आए। उन्होने हाई रिस्क महिलाओं के सुरक्षित प्रसव हेतु विशेष ध्यान देने के लिये सभी डॉक्टर्स से कहा।

What do you think?