Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 30°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda News : स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत अबगांवखुर्द में किया श्रमदान

2 min read
Shramdaan done in Abgaon Khurd
Text Size:

Harda News : स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024 के तहत 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक ग्रामों में विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन कर ग्रामीणों को स्वच्छता अपनाने के लिये प्रेरित किया जा रहा है। इसी क्रम में विकास खण्ड हरदा के ग्राम अबगांवखुर्द में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम में श्रमदान के माध्यम से ग्रामीणों के साथ जनप्रतिनिधियों ने भी झाडू लगाकर स्वच्छता के लिये श्रमदान किया। इस अवसर पर हरदा विधायक डॉ. आर.के. दोगने, जिला पंचायत अध्यक्ष गजेन्द्र शाह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष दर्शन सिंह गेहलोत, जिला पंचायत सदस्य ललित पटेल, जनपद पंचायत हरदा के उपाध्यक्ष, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती सविता झानिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने स्वच्छता के संकल्प हेतु हस्ताक्षर किये गये तथा स्वच्छता की सेल्फी ली गई।

कार्यक्रम में हरदा विधायक डॉ. आर. के. दोगने ने ग्रामीणों को साफ सफाई का महत्व बताया और कहा कि अपने घरों और कार्य स्थल की साफ-सफाई रखें। उन्होने कहा कि स्वच्छता के प्रति जागरूक रहेंगे तो गांव व शहर साफ, स्वच्छ एवं सुंदर बनेंगे। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष गजेन्द्र शाह ने ग्रामवासियों को अपने घरों के आसपास साफ सफाई में आगे आकर सहयोग करने के लिये प्रेरित किया। कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती सविता झानिया ने ग्रामवासियों से कहा कि गांव की स्वच्छता स्थानीय ग्रामवासियों के हाथ में है यदि हम सब मिलकर स्वच्छता के प्रति जागरूक रहकर अपने-अपने घर, गली एवं मोहल्ले में सफाई रखेंगे तो बीमारियों से बचा जा सकता है।

What do you think?