Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 30°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda News : बधिरजन दिवस पर निकाली जागरूकता रैली

1 min read
Awareness rally taken out on Deaf Persons Day
Text Size:

Harda News : श्रवण संबंधी समस्याओं के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारियों व नर्सिंग विद्यार्थियों ने अंतर्राष्ट्रीय बधिरजन दिवस पर जागरूकता रैली निकाली। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एच. पी. सिंह और सिविल सर्जन डॉ. मनीष शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को रवाना किया। यह रैली जिला अस्पताल से प्रारंभ होकर डीईआईसी भवन में जाकर सम्पन्न हुई, जहॉ नर्सिंग छात्र-छात्राओं को अभियान संबंधी जानकारी प्रदान की गई। सभी ने शपथ लेकर अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान सामाजिक न्याय विभाग के उपसंचालक कमलेश सिंह, डॉ मृत्युंजन गेहलोद, डॉ. मोनू चौरे, मैटर्न एलिन पीटर, डीईआईएम आशीष साकल्ले सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि अंतर्राष्ट्रीय बधिरजन सप्ताह के तहत 23 से 29 सितंबर तक जागरूकता एवं स्वास्थ्य परीक्षण संबंधी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।

What do you think?