Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 18°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda news : सीएम हेल्पलाइन में लंबित शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक करें निराकरण

2 min read
Resolve pending complaints in CM Helpline satisfactorily
Text Size:

Harda news : कलेक्टर आदित्य सिंह ने जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिये है कि सीएम हेल्पलाइन में 50 दिवस से अधिक लंबित शिकायती मामलों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण करायें। कलेक्टर सिंह ने सभी अधिकारियों को ‘‘एक पौधा माँ के नाम’’ अभियान के तहत पौधरोपण की तैयारी करने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि सभी अधिकारी निर्धारित लक्ष्य अनुसार पौधरोपण की कार्ययोजना बनाकर उसी के अनुसार कार्य करें। उन्होने कहा कि सभी अधिकारी सीएम मॉनिटरिंग की शिकायतों के निराकरण पर विशेष ध्यान दें।
कलेक्टर सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि जनसुनवाई के लंबित प्रकरणों का जल्द निराकरण करें। उन्होने कहा कि सभी अधिकारी जनसुनवाई में ही आवेदन की पात्रता अनुसार उसकी समस्या का निराकरण करने का प्रयास करें। कलेक्टर सिंह ने बैठक में निर्देशित किया कि अधिकारी माह में कम से कम 2 बार छात्रावासों का निरीक्षण करें।

उन्होने बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग संजय त्रिपाठी को निर्देशित किया कि जिले में मॉडल आंगनवाड़ी केन्द्र विकसित किये जायें। उन्होने जिला परिवहन अधिकारी को निर्देशित किया कि स्कूल बसों का नियमित रूप से निरीक्षण कर व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधार कराएं। उन्होने सभी विभाग प्रमुखों को निर्देश दिए कि शासन के निर्देश अनुसार प्रात: 10 बजे से शाम 6 बजे तक कार्यालय में अधिकारी कर्मचारियों की उपस्थिति हो।

What do you think?