Skip to content
ताज़ा खबर
वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच कलेक्टर एवं एसपी ने मनाई दीपावलीखाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रम
9 Nov 2026 हरदा 31°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Monday, 9 November 2026
हरदा

Harda news : शराब के अवैध परिवहन में प्रयुक्त वाहनों को राजसात करने के दिए आदेश

1 min read
Text Size:

Harda news : कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी आदित्य सिंह ने अलग-अलग 3 प्रकरणों में शराब के अवैध परिवहन में प्रयुक्त वाहनों को राजसात करने के आदेश सोमवार को जारी किये है। जारी आदेश में जप्त की गई शराब को नष्ट करने के निर्देश भी दिये गये है। मदिरा नष्टीकरण की कार्यवाही नष्टीकरण समिति के समक्ष की जाएगी।

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी सिंह ने थाना सिविल लाइन हरदा के अपराध क्रमांक 125/2024 में अवैध मदिरा के परिवहन में प्रयुक्त एक नीले रंग की बिना नम्बर की एक्टिवा स्कूटी वाहन को अधिहरण करने तथा जप्तशुदा देशी मदिरा कुल 54 लीटर को नष्ट करने के आदेश जारी किये है।

इसी प्रकार थाना कोतवाली जिला हरदा के अपराध क्रमांक 192/2024 में अवैध मदिरा के परिवहन में प्रयुक्त टाटा इन्ट्रा पिकअप वाहन क्रमांक एमपी 47 जेडबी 9672 को अधिहरण करने तथा जप्त शुदा 270 लीटर देशी मदिरा को नष्ट करने के आदेश दिये गये है। इसके अलावा थाना हंडिया के अपराध क्रमांक 101/24 में अवैध मदिरा के परिवहन में प्रयुक्त बीएमडब्ल्यू कार एमपी 09 सीके 0002 को अधिहरण करने व जप्तशुदा 99.420 लीटर देशी मदिरा को नष्ट करने के आदेश जारी किये गये है।

What do you think?