Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 28°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda News : राजस्व विभाग के दल ने किसान सरदार कम्पनी के उर्वरक के 326 बेग कुल मात्रा 16.3 मेट्रिक टन का अवैध भण्डारण किया जप्त

1 min read
The Revenue Department team met the farmer Sardar
Text Size:

Harda News : खिरकिया के किसान मोहल्ला निवासी रमेश कुमार विश्वकर्मा के मकान सह गोदाम से कृषि एवं राजस्व विभाग के दल ने किसान सरदार कम्पनी के उर्वरक के 326 बेग कुल मात्रा 16.3 मेट्रिक टन का अवैध भण्डारण जप्त किया। सहायक संचालक कृषि अखिलेश पटेल ने बताया कि फास्फेट रिच आर्गेनिक खाद के इस अवैध भण्डारण को जप्त कर सचिव कृषि उपज मण्डी खिरकिया के गोदाम में सुरक्षित रखवाया गया है। उन्होने बताया कि जप्त उर्वरक का सेम्पल लेकर परीक्षण के लिये प्रयोगशाला में भेजा जाएगा। कार्यवाही के दौरान एसडीएम खिरकिया अशोक डेहरिया तथा तहसीलदार खिरकिया राजेन्द्र पंवार सहित राजस्व एवं कृषि विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

एसडीएम अशोक डेहरिया ने बताया कि कलेक्टर आदित्य सिंह मार्गदर्शन में यह कार्यवाही की गई। इस कार्यवाही के दौरान मौके पर कोई लायसेंस या वैधानिक दस्तावेज उपलब्ध न होने पर आरोपी संदीप सोनी के विरूद्ध थाना छीपाबड़ में आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के तहत एफआईआर दर्ज कराने की कार्यवाही जारी है।

What do you think?