Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 28°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda News : शक्ति अभिनंदन अभियान के तहत महिलाओं व बालिकाओं को किया जागरूक

1 min read
Shakti Abhinandan Campaign
Text Size:

Harda News : राज्य शासन द्वारा महिला नेतृत्व आधारित विकास, महिला सशक्तिकरण एवं महिला सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर केन्द्रित विभिन्न गतिविधियों एवं कार्यक्रमों का निरंतर क्रियान्वयन किया जा रहा है। इस कड़ी में महिला एवं बालिका सशक्तिकरण के प्रति जन-जागरूकता लाने के उद्देश्य से सम्पूर्ण प्रदेश में 2 से 11 अक्टूबर तक शक्ति अभिनंदन अभियान’’ आयोजित किया जा रहा है।

इसी क्रम में शक्ति अभिनंदन कार्यक्रम के तहत मंगलवार को आंगनबाड़ी केंद्र सुलतानपुर में महिलाओं व बालिकाओं से मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य के संबंध में चर्चा की गई। इस दौरान कृषि विज्ञान अधिकारी ने पोषण व महिला सुरक्षा के संबंध में महिलाओं को जानकारी दी। इसके अलावा ग्राम खुदिया व रूनझून के स्कूलों में बालिकाओं का पूजन और स्वागत किया गया। इस दौरान उपस्थित बालिकाओं को, गुड टच व बेड टच, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर, समय से भोजन करने, हरी पत्तेदार सब्जियां भोजन में शामिल करने तथा स्वच्छता संबंधी जानकारी दी गई।

What do you think?