Skip to content
ताज़ा खबर
वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच कलेक्टर एवं एसपी ने मनाई दीपावलीखाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रम
9 Nov 2026 हरदा 32°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Monday, 9 November 2026
हरदा

Harda News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में रीजनल इण्डस्ट्री कॉन्क्लेव 2024 का आयोजन 7 दिसम्बर को

2 min read
Regional Industry Conclave 2024
Text Size:

Harda News : मध्यप्रदेश में औद्योगिक प्रोत्साहन एवं उन्नति को बढावा देने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में रीजनल इण्डस्ट्री कॉन्क्लेव 2024 का आयोजन 7 दिसम्बर को आई.टी. आई. कैम्पस, इटारसी रोड, नर्मदापुरम में किया जा रहा है। महाप्रबन्धक जिला उद्योग केन्द्र सचिन रोमड़े ने बताया कि हरदा जिले में पर्यटन, खनिज संसाधन, कृषि उद्यानिकी एवं उद्योग क्षेत्र में विकास की असीम संभावनाएं है। उन्होने बताया कि हरदा जिले में माँ नर्मदा के तट पर स्थित जोगा का किला, मकड़ई का किला, तेली की सराय जैसे ऐतिहासिक धरोहर पर्यटन से जुडे निवेशकों को अपनी ओर आकर्षित करते है।

इसके साथ ही कृषि प्रधान जिला होने के कारण हरदा जिले में मूॅंग, चना, सोयाबीन का बम्पर उत्पादन हर साल होता है, जिससे खाद्य प्रसंस्करण संबंधित उद्योगो के विकास की भी हरदा जिले में व्यापक सम्भावनाएं है।

महाप्रबन्धक जिला उद्योग केन्द्र सचिन रोमड़े ने बताया कि नर्मदापुरम् में आयोजित होने वाली रीजनल इण्डस्ट्री कॉन्क्लेव के लिये अब तक हरदा जिले के लगभग 1200 निवेशको ने रीजनल इण्डस्ट्री कानक्लेव मे पंजीकरण कर दिया गया है। उन्होने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर वन विभाग द्वारा एक जिला एक उत्पाद के तहत बॉस उत्पाद की प्रदर्शनी लगाई जायेगी।

रीजनल इण्डस्ट्री कानक्लेव मे बायर- सेलर मीट, मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उद्योगपतियों से वन-टू-वन चर्चा, प्रदर्शनी एवं विषय विशेषज्ञों के माध्यम से उद्योग, कृषि, खाद्य प्रसंस्करण, एक जिला एक उत्पाद, डेयरी निर्यात, पर्यटन आदि के क्षेत्र मे नए अवसर की संभावनाओं के बारे मे जानकारी दी जायेगी।

What do you think?