Skip to content
ताज़ा खबर
वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच कलेक्टर एवं एसपी ने मनाई दीपावलीखाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रम
9 Nov 2026 हरदा 32°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Monday, 9 November 2026
हरदा

Harda News : विधायक डॉ. दोगने ने किया कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता प्रेरक सारण (पेकू) का सम्मान

1 min read
Honoring Congress Party worker Prerak Saran (Peku)
Text Size:

Harda News : कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता प्रेरक सारण (पेकू) द्वारा मां नर्मदा के समक्ष मन्नत मांग कर यह संकल्प लिया गया था कि यदि विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. रामकिशोर दोगने को जीत मिलती है तो वह 01 वर्ष के लिए अपनी चरणपादुकाओं का त्याग कर देगे और 03 दिसम्बर 2023 को घोषित हुए हरदा विधानसभा चुनाव के परिणाम में कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. रामकिशोर दोगने को जीत मिली और उनकी मन्नत पूरी हुई।

प्रेरक सारण का संकल्प पूर्ण होने पर हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने द्वारा उन्हे अपने निज निवास पर आमंत्रित कर स्वयं उनके पैर धोये व पुष्पमाला पहनाकर शाल-श्रीफल भेट कर सम्मान किया साथ ही हरदा विधायक डॉ. दोगने द्वारा प्रेरक सारण (पेकू) को स्वयं अपने हाथो से चरण पादुका पहनाई गई।

इस दौरान सोनलाई ब्लाक अध्यक्ष सुरेन्द्र विश्नोई, कांग्रेस नेता मोहन सांई, गौरी शंकर शर्मा, राजेश पंवार, भजनलाल विश्नोई, शिवम सराफ, सूरज विश्नोई, राजेश बेनीबाल, मुकेश लोल, गोरेलाल सिसोदिया, हरीओम विश्नोई, परमांद जांगू बडऩगर, हरिओम मांजू, हरिप्रसाद काजवे, सहित समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

What do you think?