Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 27°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda News : जनशिक्षक अपने क्षेत्र के स्कूलों का निरीक्षण करें शिक्षा की गुणवत्ता सुधारें अन्यथा होगी कार्यवाही

2 min read
Public teachers should inspect the schools in their area
Text Size:

Harda News :  कलेक्टर आदित्य सिंह ने मंगलवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में पीएम पोषण मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम की समीक्षा की। बैठक में उन्होने उपस्थित सभी बीआरसी व जनशिक्षकों को निर्देश दिये कि अपने-अपने क्षेत्र के स्कूलों का नियमित रूप से निरीक्षण करें तथा शिक्षा की गुणवत्ता सुधारें। उन्होने कहा कि दिये गये लक्ष्य अनुसार निरीक्षण न करने वाले जनशिक्षकों के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। कलेक्टर सिंह ने कहा कि निरीक्षण के दौरान मध्यान्ह भोजन वितरण, स्कूल में पेयजल व शौचालय की उपलब्धता के साथ-साथ पुस्तक वितरण, गणवेश वितरण, नि:शुल्क सायकिल वितरण व छात्रवृत्ति के संबंध में भी जानकारी लें।

निरीक्षण में जो भी अनियमितता या समस्या पाई जाए, उसे वरिष्ठ अधिकारियों के ध्यान में लाएं ताकि उसका निराकरण किया जा सके। बैठक में जिला पंचायत की सीईओ श्रीमती सविता झानिया व जिला परियोजना समन्वयक बलवन्त पटेल सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
कलेक्टर सिंह ने बैठक में निर्देश दिये कि जिन स्कूलों में किचन शेड का निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है, वहां कार्य शुरू कराएं। उन्होने कहा कि मध्यान्ह भोजन शासन के निर्देश अनुसार एलपीजी गैस के माध्यम से ही तैयार किया जाए।

अनुपस्थित जनशिक्षकों के विरूद्ध कारण बताओ नोटिस जारी कर उनका वेतन काटने की कार्यवाही करने के निर्देश भी कलेक्टर सिंह ने दिये। बैठक में बताया गया कि जिले के 811 स्कूलों में एलपीजी कनेक्शन दिये जा चुके है, जिनमें 531 प्राथमिक स्कूल तथा 280 माध्यमिक स्कूल शामिल हैं। समीक्षा के दौरान टिमरनी विकासखण्ड के जनशिक्षक गणेश राठौर और महेन्द्र वास्कले द्वारा दिये गये लक्ष्य से बहुत कम निरीक्षण करने पर उन्हे कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश कलेक्टर सिंह ने दिये। उन्होने इसके लिये टिमरनी के बीआरसी के विरूद्ध कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये।

What do you think?