Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 27°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda News : स्वच्छता मित्रों को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित

1 min read
By giving certificates to Swachhata Mitras
Text Size:

Harda News :  नवम्बर से 10 दिसम्बर तक ‘‘हमारा शौचालय-हमारा सम्मान’’ अभियान आयोजित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत मंगलवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में स्वच्छ भारत मिशन के तहत चयनित व्यक्तिगत शौचालय के पात्र 30 हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र वितरित किये गये। कार्यक्रम में 15 स्वच्छता मित्रो को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में जिला पंचायत हरदा के उपाध्यक्ष दर्शनसिंह गेहलोत, जनपद उपाध्यक्ष हरदा  गौरीशंकर शर्मा और जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती सविता झानिया सहित अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

जिला पंचायत उपाध्यक्ष गहलोत ने अपने उद्वोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वच्छ भारत मिशन और स्वच्छता अभियान वर्ष 2014 में प्रारम्भ किया था। इस अभियान के तहत देश के करोड़ों घरों में शौचालय निर्मित कराये गये है। कार्यक्रम में जिले के तीनों विकासखण्डों के हितग्राही, स्वच्छता मित्र एवं स्वच्छ भारत मिशन के ब्लाक समन्वयक उपस्थिति थे।

What do you think?