Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 18°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda News : पशुधन संजीवनी से 1006 पशुओं को घर पहुँच उपचार उपलब्ध कराया

1 min read
Text Size:

Harda News :  उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ. एस.के. त्रिपाठी ने बताया कि। जिले में गत 25 मई 2023 से 4 चलित पशु चिकित्सा इकाई ‘पशुधन संजीवनी’ संचालित हैं। इन पशुधन संजीवनियों में से 1 जिला मुख्यालय एवं 3 विकासखण्ड हरदा, खिरकिया एवं टिमरनी में संचालित है। सभी चलित पशु चिकित्सा इकाईयों में 1 पशु चिकित्सक, 1 पैरावेट एवं 1 वाहन चालक सह अटेण्डर सहित कुल 3 लोगों का दल पदस्थ हैं।
डॉ. त्रिपाठी ने बताया कि पशुपालकों द्वारा टोल फ्री नंबर 1962 पर कॉल करने पर लोकेशन मिलते ही टीम उस स्थान के लिये रवाना हो जाती है। माह अप्रैल 2024 से माह जुलाई 2024 तक कुल 1006 पशुओं का घर पहुॅंच उपचार सहित विभिन्न प्रकार की पशु चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराकर पशुपालकों को सेवायें प्रदान की गई हैं। साथ ही पशुओं के उपचार के उपरांत दवाईयां नि:शुल्क प्रदान की जाती है।

What do you think?