Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 31°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda news : कलेक्टर सिंह ने दिए निर्देश खाद्य प्रतिष्ठानों और मेडिकल स्टोर्स का करें समय-समय पर निरीक्षण

3 min read
Collector Singh gave instructions to food establishments
Text Size:

Harda news : कलेक्टर आदित्य सिंह ने कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में आयोजित बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए है कि जिले के खाद्य प्रतिष्ठानों में बिकने वाले खाद्य पदार्थों और मेडिकल स्टोर्स पर बिकने वाली दवाइयों का समय-समय पर निरीक्षण किया जाए और निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों के आधार पर दंडात्मक कार्यवाही की जाए। उन्होंने कहा कि खाद्य पदार्थों के सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाए तथा अमानक पाए जाने पर नियमानुसार कार्यवाही की जाए। बैठक में पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे, वन मंडल अधिकारी अनिल चोपड़ा और अपर कलेक्टर डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा सहित अन्य विभागीय अधिकारी भी मौजूद थे।

पेट्रोल पंप और गैस गोदाम का करें औचक निरीक्षण

कलेक्टर सिंह ने निर्देश दिए कि राजस्व एवं खाद्य विभाग के अधिकारियों के संयुक्त दल द्वारा पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों के गोदामों का समय-समय पर निरीक्षण किए जाएं। उन्होंने खनिज का अवैध भंडारण, परिवहन और उत्खनन रोकने के लिए जिला खनिज अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश भी दिए। कलेक्टर सिंह ने प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना, लोक निर्माण विभाग और मध्य प्रदेश सडक़ विकास निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सडक़ों के दोनों ओर साइड शोल्डर सुधारने तथा सडक़ों के मोड़ों पर झाडिय़ां कटवाने का कार्य नियमित रूप से किया जाए, ताकि होने वाली सडक़ दुर्घटनाओं को प्रभावी तरीके से रोका जा सके। उन्होंने सभी सडक़ निर्माण एजेंसियों को वर्षा ऋतु के दौरान पुल पुलियों के दोनों और बैरियर्स लगाने के लिए भी कहा।

स्कूलों के आसपास तंबाकू मुक्त क्षेत्र बनाएं

कलेक्टर सिंह ने स्कूलों के 100 मीटर क्षेत्र में तंबाकू युक्त पदार्थों के विक्रय पर सख्ती से रोक लगाने के निर्देश दिए, और स्कूलों के आसपास ष्तंबाकू प्रतिबंधित क्षेत्रष् अंकित करवाने के लिए भी कहा।
वन क्षेत्र में वन एवं पुलिस विभाग के अधिकारी संयुक्त गश्त करें
कलेक्टर सिंह ने वन विभाग एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों का संयुक्त दल बनाकर वन क्षेत्र में हर माह में दो-तीन बार संयुक्त रूप से गश्त करने के लिए भी कहा ताकि वहां होने वाले अपराधों पर प्रभावित तरीके से रोक लगाई जा सके।

बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों का चालान बनाएं

कलेक्टर सिंह ने बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों के चालान बनाने हेतु विशेष अभियान प्रारंभ करने के निर्देश भी दिए। बैठक में बताया गया कि पिछले दिनों बिना नंबर प्लेट वाले कुल 239 वाहनों के चालान बनाकर 1,52,600 रुपए का राजस्व में वसूला गया है। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जहां सडक़ों की ऊंचाई बढ़ाने के कारण विद्युत की लाइन नीची हो गई है, वहां विद्युत लाइन की ऊंचाई बढ़ाई जाए ताकि दुर्घटना की आशंका ना रहे।

What do you think?