Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 32°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda news : राहत शिविर में विस्फोट प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद दिलाएं

2 min read
Provide all possible help to the families affected by the explosion in the relief camp
Text Size:

Harda news : हरदा बैरागड़ फटाखा फैक्टरी ब्लास्ट में अपना सब कुछ गवां चुके लोगों की प्रति कलेक्टर आदित्य सिंह ने संवेदना जाहिर करते हुए। टास्क फोर्स की मीटिंग में आधिकारियों को निर्देश दिये है। विस्फोट से प्रभावित परिवारों को प्रशासन की और से हर संभव मदद पहुंचाने की कोशिश करें। और राहत शिविर में रह रहें परिवार की हर समस्या का तुरंत समाधान निकाले।

कलेक्टर आदित्य सिंह ने कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में अधिकारियों की बैठक लेकर निर्देश दिए कि गत फरवरी माह में बैरागड़ में हुई विस्फोट दुर्घटना से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए हर संभव प्रयास किया जाएं। उन्होंने एसडीएम, तहसीलदार और मुख्य नगर पालिका अधिकारी को निर्देश दिए कि आईटीआई में बनाए गये राहत शिविर का नियमित रूप से निरीक्षण करें और प्रभावित परिवारों की समस्याओं का नियमित निराकरण करें।

कलेक्टर सिंह ने खाद्य विभाग, स्वास्थ्य विभाग, महिला बाल विकास विभाग व रोजगार विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि निरीक्षण के दौरान आईटीआई में रह रहे परिवारों के सदस्यों की समस्याएं सुने और उनके निराकरण का प्रयास करें। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को प्रभावित परिवारों के सदस्यों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण व टीकाकरण करने के लिए भी निर्देशित किया।

कलेक्टर सिंह ने पुलिस अधिकारियों को शिविर में रह रहे परिवारों व उनके सामान की सुरक्षा के लिए निर्देश दिये। कलेक्टर सिंह ने आरसेटी व ग्रामीण आजीविका मिशन के अधिकारियों को निर्देश दिये कि शिविर मे निवासरत महिलाओं को रोजगार मूलक प्रशिक्षण दिलाकर स्वरोजगार से जोडक़र आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जाए।

What do you think?