Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 19°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda news : बच्चों ने बनाया बर्ड हाउस, इसमें पक्षियों के लिए रखा दाना-पानी

2 min read
Children made a bird house and kept food and water for the birds in it
Text Size:

Harda news : आसमान से आग बरस रही है। धरती तपने लगी है। हर कण्ठ को तलाश है पानी की, चाहे वह पशु-पक्षी हों या फिर हम इंसान। यह इंसान का ही कर्तव्य है कि वह खुद के लिए जतन तो करे ही, अपने आस-पास के प्राणियों खासकर पशु-पक्षियों के लिए भी सब इंतजाम करे झुलसाने वाली धूप में कोई पक्षी प्यासा न रहे। मूक पक्षियों के लिए जीव दया का भाव रखते हुए। अब नन्हे बच्चें बड़ो को प्रेरणा दे रहे है। बच्चों ने पक्षियों के लिए जलपात्र रखकर उनके लिए पेयजल और दाना की व्यवस्था की है।
खेडि़पुरा में रहने वाले बालक स्वातिक मालवीय और अक्षत मोराने ने स्वयं अपने हाथो से बर्ड हाउस बनाया। उन्होंने घर में रखे केक के डब्बे से सुंदर सा बर्ड हॉउस बनाकर उसे अपने हाथों से कलर भी किया। उसमें पात्र रखकर में पानी और दाना रखा ताकि इस गर्मी में कोई पक्षी प्यासा और भुखा न रहे, स्वातिक की माता रानू मालवीय ने बताया कि स्वातिक ने घर में बचे दाल, चावल, रोटी, ब्रेड और अन्य चीजों को उनके खाने के लिए रख दिया। पुत्र को इस कार्य से बहुत खुशी हुई और सभी को संदेश दिया कि हम सभी को गर्मी में पक्षियों के लिए पानी भरकर घरों के आंगन में, छत पर रखें। पक्षियों की प्यास बुझाएं और इसके लिए औरों को भी प्रेरित करें।

What do you think?