Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 30°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda News : शासकीय महाविद्यालय में भी पोषण माह के तहत हुआ कार्यक्रम

1 min read
Nutrition month in government college too
Text Size:

Harda News : जनसमुदाय तक स्वास्थ्य पोषण एवं स्वच्छता संबंधित व्यापक प्रचार प्रसार एवं प्रभावी व्यवहार परिवर्तन हेतु जनआंदोलन के रूप में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी ‘‘राष्ट्रीय पोषण माह’’ का आयोजन किया जा रहा है। हरदा के शासकीय स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय में राष्ट्रीय पोषण माह के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्रभारी परियोजना अधिकारी सुश्री भारती भल्लावी ने बताया कि पोषण माह के तहत आयोजित कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य श्रीमती संगीता बिले व वरिष्ठ समाजसेवी श्रीमती कमला सोनी ने उपस्थित विद्यार्थियों को स्वच्छता संबंधी जानकारी दी।

डॉ. मंजूषा सोनी ने एनीमिया तथा जिला समन्वयक सुश्री उर्वशी पटेल ने पोषण भी पढ़ाई भी संबंधी जानकारी उपस्थित छात्र-छात्राओं को दी। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती सीमा सोनी ने उपस्थित विद्यार्थियों को आहार संबंधी जानकारी दी और छात्र छात्राओं से पोषण संबंधी प्रश्नोत्तरी की। प्रश्नोत्तरी में महाविद्यालय के विजेता छात्र, छात्रा राजनंदनी निमारे, सुमित ,सूरज ठाकुर, बबीता चौहान, कंचन सरवरे, पूजा मोहे, अक्षय, मोनिका, शोभाराम गौर , फाल्गुनी, विष्णु पवार, डोली मालवीय एवं सलोनी को पुरस्कृत किया गया।

What do you think?