Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 30°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda News : पोषण माह के तहत कृषि विज्ञान केन्द्र में लगायी मोटे अनाज एवं स्थानीय पोष्टिक व्यंजनो की प्रदर्शनी

2 min read
Exhibition of coarse grains and local nutritious dishes
Text Size:

Harda News : जनसमुदाय तक स्वास्थ्य पोषण एवं स्वच्छता संबंधित व्यापक प्रचार प्रसार एवं प्रभावी व्यवहार परिवर्तन हेतु जनआंदोलन के रूप में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी ‘‘राष्ट्रीय पोषण माह’’ का आयोजन 1 से 30 सितम्बर तक किया जा रहा है। इसी क्रम में राष्ट्रीय पोषण माह तहत कृषि विज्ञान केन्द्र कोलीपुरा में जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग संजय त्रिपाठी की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, पर्यवेक्षकों, कृषि विज्ञान केन्द्र के प्रशिक्षुओं के द्वारा मोटे अनाज के व्यंजन व स्थानीय पोष्टिक व्यंजनो की प्रदर्शनी लगायी गई।

कार्यक्रम में विजेताओं को पुरस्कार स्वरूप मुनगा के पौधे वितरित किये गये। जाग्रति बोरकर ने मुनागा व पोषण की जानकारी देकर उपयोगी बातें बताई। कृषि विज्ञान केन्द्र प्रमुख डॉ. संध्या मुरे ने बहुत ही रोचक तरीके से कृषि विज्ञान केंद्र में पोषण प्रशिक्षण, किचन गार्डन व घरेलू आहार को पोष्टिक बनाने के तरीके बताए। इस दौरान सीमा जैन सीडीपीओ द्वारा स्वच्छता को खेल के माध्यम से बताया गया। उन्होने बताया कि चिप्स, कुरकुरे, पिज्जा व बर्गर के बजाय ताजा पोष्टिक भोजन ज्यादा फायदे वाला है। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग त्रिपाठी व केन्द्र प्रमुख डॉ. मुरे ने व्यंजन प्रदर्शनी का अवलोकन कर विजेताओं का चयन किया।

What do you think?