Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 26°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda news : पर्यटन एवं धर्मस्व विभाग से रिद्धनाथ मंदिर का जीर्णोद्धार करने के लिये प्रस्ताव की तैयारी

1 min read
Preparation of proposal for renovation of Riddhnath temple
Text Size:

Harda news : कलेक्टर आदित्य सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद की बैठक सम्पन्न हुई। कलेक्टर सिंह ने पर्यटन एवं धर्मस्व विभाग से रिद्धनाथ मंदिर का जीर्णोद्धार करने के लिये प्रस्ताव तैयार कराने के निर्देश दिये। बैठक में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कुमार शानु देवडिय़ा, जिला प्रबन्धक ग्रामीण आजीविका मिशन रामनिवास कालेश्वर, जिला परिवहन अधिकारी राकेश अहाके, अशोक जैन, प्रभुशंकर शुक्ल, देवेन्द्र दुआ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व अन्य समिति सदस्य उपस्थित थे।
हंडिया में रिद्धनाथ मंदिर, जोगा का किला व तेली की सराय, तेहसील सिराली में मकड़ई किला, तहसील खिरकिया में चारूवा स्थित गुप्तेश्वर मंदिर, तहसील रहटगांव में गोराखाल व मुर्गी घाटी का मंदिर तथा तहसील टिमरनी में गोंदागांव गंगेश्वरी मठ को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की योजना बनाई जा रही है।

कलेक्टर सिंह ने निर्देशित किया कि इन स्थलों को प्राथमिकता क्रम में सूचीबद्ध कर विकास की कार्य योजना बनाई जाए। उन्होने बैठक में निर्देशित किया कि हंडिया स्थित नर्मदा नदी के नाभिकुण्ड के सौन्दर्यीकरण की कार्ययोजना तैयार करने के लिए कहा।

What do you think?