Skip to content
ताज़ा खबर
कल आ रहे हैं मुख्यमंत्री मोहन यादव हरदामध्य प्रदेश के इंदौर में फर्जी डी.एड-बी.एड डिग्री,51 शिक्षकों नौकरी कर रहेसड़क दुर्घटना के घायलों को 1.50 लाख रुपये तक का कैशलेस उपचारटीबी मुक्त ग्राम पंचायतों को किया सम्मानितहमारी आंगनबाड़ी हमारी जिम्मेदारी’जिला स्तरीय समापन कार्यक्रम आयोजितस्कूल तक के बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का भव्य आयोजन कियाजिला पंचायत सीईओ सृष्टि देशमुख गौड़ा कड़ा रुख! राष्‍ट्रीय किशोर कुमार सम्‍मान वर्ष 2026 सुविख्‍यात अभिनेता रघुवीर यादव को अलंकृतनन्हे कलाकारों ने बांधा समां,महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव मनायापुलिस ने रोका राहुल गांधी बैरिकेड पर खड़े होकर तिरंगा लहराते हुए नजर आए
9 Oct 2026 हरदा 24°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Friday, 9 October 2026
Uncategorized हरदा

Harda news : रोजगार मेलों में बैरागड़ विस्फोट प्रभावित परिवारों को भी किया जाए लाभान्वित

1 min read
Families affected by Bairagarh explosion should also be benefited in employment fairs

Harda news : जिले में स्वरोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है, इन रोजगार मेलों में बैरागड़ विस्फोट प्रभावित परिवारों के सदस्यों को भी उनकी पात्रता अनुसार लाभ दिलाया जाए। कलेक्टर आदित्य सिंह ने कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में आयोजित जिला स्तरीय रोजगार समिति की बैठक में अधिकारियों को आदेश दिये है। उन्होने जनपद पंचायतो के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को आदेश दिए है कि शासन द्वारा दिए गए लक्ष्य अनुसार स्वरोजगार योजना के प्रकरण तैयार करें। बैठक में अपर कलेक्टर डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा, जिला रोजगार अधिकारी लक्ष्मण सिंह सिलोटे, प्रभारी महाप्रबन्धक सचिन रोमड़े, मुख्य नगर पालिका अधिकारी कमलेश पाटीदार, प्रबन्धक जिला अग्रणी बैंक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।