Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 31°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda News : बाल विवाह रोकथाम अभियान के तहत कार्यक्रम में बाल विवाह मुक्त बनाने का लिया संकल्प

2 min read
Pledge to make the country free from child marriage
Text Size:

Harda News : बाल विवाह रोकथाम अभियान के 1 वर्ष होने के अवसर पर बाल विवाह मुक्त भारत की दिशा में तेजी लाने के लिए पूरे भारत देश में 100 दिवसीय अभियान चलाया जा रहा है।

कलेक्टर सिद्धार्थ जैन के निर्देशन में एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी राजा रंगारे के मार्गदर्शन में शुक्रवार को बाल विवाह मुक्त जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन बाल गृह भवन खण्डवा बायपास महिला एवं बाल विकास शहरी परियोजना कार्यालय में किया गया। कार्यक्रम में सामुहिक शपथ के माध्यम से बाल विवाह मुक्त बनाने की संकल्प से लिया गया। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी रंगारे ने बालिका की उम्र 18 वर्ष एवं बालक की उम्र 21 वर्ष पूर्ण होने के बाद ही विवाह करने की जानकारी दी एवं बाल विवाह से होने वाले दुष्परिणामो के बारे में बताया। उन्होने अपील की कि यदि किसी व्यक्ति को बाल होने की सुचना मिलती है तो वह तुरंत नजदिकी पुलिस थाने एवं संबंधित विभाग को सुचित करें।

जिला कार्यक्रम अधिकारी रंगारे ने बताया कि बाल विवाह रोकथाम अभियान की शुरुवात 27 नवंबर 2024 को की गई थी। अभियान के एक वर्ष होने के अवसर पर बाल विवाह मुक्त भारत की दिशा में तेजी लाने के लिए पूरे देश में 100 दिवसीय अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान 27 नवंबर 2025 से 08 मार्च 2026 तक संपूर्ण भारत में चलाया जायेगा। अभियान के तहत सभी आंगनवाड़ी केन्द्रों, शासकीय एवं अशासकीय स्कूलों में शपथ का कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।

अभियान का पहला चरण 27 नवंबर से 31 दिसंबर तक सभी शिक्षण संस्थानों जैसे स्कूल कॉलेज के जरिये जागरुकता फैलाने के लिए चलाया जायेगा। इस दौरान धार्मिक स्थानों और शादी से जुड़े सर्विस प्रोवाइडर पर विशेष ध्यान दिया जाएगा तथा मंदिर, मस्जिद, चर्च गुरुद्वारा, शादी हाल, बैंड पार्टी, डीजे, टेंट हाउस संचालकों, कैटरिंग सर्विस आदि को जागरुक किया जाएगा। इस अभियान में बाल विवाह मुक्त गाँव को प्रमाण पत्र दिया जायेगा। इस दौरान ऐसी पंचायतों को प्रमाणित किया जायेगा, जो औपचारिक रुप से शून्य बाल विवाह के लिए प्रतिबद्ध हों।

What do you think?