Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 24°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda News : गीता जयंती महोत्सव का जिला स्तरीय कार्यक्रम 1 दिसम्बर को होगा आयोजित

1 min read
Text Size:

Harda News : गीता जयंती महोत्सव का जिला स्तरीय कार्यक्रम 1 दिसम्बर को डॉ. बी.आर. अम्बेडकर उत्कृष्ट विद्यालय हरदा बालक छात्रावास प्रांगण में आयोजित किया जाएगा। कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिये अनुविभागीय अधिकारी राजस्व हरदा को नोडल तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी हरदा को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।

जारी आदेश अनुसार शासन के निर्देशानुसार विकासखण्ड स्तरीय कार्यक्रम की सम्पूर्ण व्यवस्था का दायित्व सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी टिमरनी व खिरकिया को सौंपा गया है। जिला शिक्षा अधिकारी को सांस्कृतिक कार्यक्रम, गीताप्रतिष्ठानम, गीता श्लोक व्याख्यान एवं मंच संचालन की सम्पूर्ण व्यवस्था सौंपी गई है। सभी मुख्य नगरपालिका अधिकारियों व जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को सभी शासकीय अशासकीय कृष्ण मंदिरों, न्यास एवं अन्य संस्थाओं के सहयोग से विशेष कार्यक्रम एवं श्रीकृष्ण मंदिरों की साफ-सफाई, श्रृंगार व रोशनी की व्यवस्था का दायित्व सौंपा गया है। इसी प्रकार जेल अधीक्षक जिला जेल हरदा को गीता जयंती के अवसर पर कारागारों में गीता पाठ का आयोजन तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी हरदा को चित्र प्रदर्शनी के आयोजन का दायित्व सौंपा गया है।

What do you think?