Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 27°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda News : ‘‘खेती की पाठशाला’’ का आयोजन कर किसानों दी खेती की नई-नई तकनीकों की जानकारी

2 min read
By organizing a "school of farming"
Text Size:

Harda News : कृषि विभाग द्वारा कृषकों को ‘‘खेती की पाठशाला’’ कार्यक्रम के खेती की नई-नई तकनीकों के बारे में बताया जा रहा है। उपसंचालक कृषि संजय यादव ने बताया कि किसानों को एम.पी. किसान पोर्टल पर पंजीकृत कर, उन्हें दलहन उत्पादन कार्यक्रम के बारे में बताया जा रहा है तथा डी.ए.पी. उर्वरक के अन्य विकल्पों विकल्प के रूप में एन.पी.के. 20:20:0:13 का प्रयोग करने के संबंध में मार्गदर्शन दिया जा रहा है। ‘‘खेती की पाठशाला’’ कार्यक्रम में किसानों को मृदा स्वास्थ कार्ड अनुसार अनुसंशित मात्रा में उर्वरक का उपयोग करने की सलाह दी जा रही है।

यादव ने बताया कि जिले के सभी विकासखण्डों में ‘‘खेती की पाठशाला’’ कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। उन्होने बताया कि कृषि विस्तार अधिकारियो द्वारा विकासखंड खिरकिया के ग्राम आरया, सांवरी, गेनाढाना, पटाल्दा, पिपल्या, झांझरी, भागपुरा, मरदानपुर, महेंद्रगाँव, धनकार, रामपुर, बंदी मुहाडिया, जामुखो, मोरतालाई, मगरिया, कालधड, रामटेक, सुंदरपानी, चिकलपाट, कुम्भीखेडा व भवरदी में ‘‘खेती की पाठशाला’’ आयोजित की गई। इसके अलावा विकासखंड हरदा के ग्राम खारपा, गुठानिया, कायागांव, नीलगड, बूंदडा, हीरापुर, डूमलाय, केलनपुर व पलासनेर में तथा विकासखंड टिमरनी के ग्राम देहरिया, जडक़ाउ, कायदा, चंद्रखाल, बोरपानी, गोराखाल में ‘‘खेती की पाठशाला’’ कार्यक्रम का आयोजन कर, जनप्रतिनिधियो के माध्यम से किसानों को बीज वितरण कराया गया।

What do you think?