Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 27°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda News : नहर के अंतिम छोर पर स्थित खेतों तक सिंचाई हेतु पानी पहुँचाएं – संभागायुक्त तिवारी

2 min read
to the fields at the end of the canal
Text Size:

Harda News : नर्मदापुरम संभाग के आयुक्त के.जी. तिवारी ने जिले के टिमरनी क्षेत्र के ग्रामों का दौरा कर नहरों से सिंचाई के लिये जल प्रदाय देखी। उन्होने इस दौरान गुरदिया उप नहर के अंतिम छोर पर स्थित ग्राम गोगिया एवं घोड़ाकुण्ड ग्रामों का दौरा कर वहां के किसानों से चर्चा कर सिंचाई व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। भ्रमण के दौरान संयुक्त आयुक्त जी.सी. दौहर, जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता नर्मदापुरम संभाग आर.आर. मीणा, जल संसाधन विभाग की कार्यपालन यंत्री सुश्री सोनम वाजपेयी सहित जल संसाधन विभाग के अन्य अधिकारी कर्मचारी भी मौजूद थे।

कमिश्नर तिवारी ने कार्यपालन यंत्री सुश्री वाजपेयी को निर्देश दिये कि ओसराबंदी व्यवस्थित तरीके से लागू करें और इसका संबंधित गांवों में व्यापक प्रचार-प्रसार कराकर नहर के अंतिम छोर पर स्थित खेत तक पानी पहुँचाएं। कार्यपालन यंत्री सुश्री वाजपेयी ने इस दौरान बताया कि नहरों की साफ-सफाई का कार्य लगातार जारी है। उन्होने कमिश्नर तिवारी को बताया कि ओसराबंदी कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार टेल क्षेत्र के ग्राम गोगिया और घोड़ाकुण्ड तक 26-27 नवम्बर तक नहर के माध्यम से खेतों तक पानी पहुँच जाएगा। इस दौरान गांव के किसानों ने कमिश्नर तिवारी से खेतों तक जल्दी पानी पहुँचाने का अनुरोध किया।

What do you think?