Skip to content
ताज़ा खबर
कलेक्टर एवं एसपी सड़क दुर्घटना में घायल चार लोगों की मदद के लिए तत्काल आगे आएवृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच कलेक्टर एवं एसपी ने मनाई दीपावलीखाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमण
10 Nov 2026 हरदा 26°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Tuesday, 10 November 2026
हरदा

Harda news : पॉलिटेक्निक कॉलेज में प्रवेश के लिए कराएं ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

1 min read
Register online for admission in Polytechnic College
Text Size:

Harda news : डिप्लोमा इंजीनियरिंग में सत्र 2024- 25 में प्रवेश हेतु तकनीकी शिक्षा संचालनालय ने प्रथम चरण की समय सारणी घोषित कर दी है। प्राचार्य शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज हरदा ने बताया कि समय सारणी अनुसार दसवीं उत्तीर्ण किए हुए विद्यार्थी 17 जुलाई रात्रि 11:45 बजे तक एमपी ऑनलाइन के माध्यम से अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि के बाद ऑनलाइन सत्यापित उम्मीद्वारों के लिये रजिस्ट्रेशन में केवल एक बार सुधार की सुविधा 18 से 19 जुलाई की रात्रि 11:45 बजे तक रहेगी। इसी प्रकार इच्छित संस्थाओं में प्राथमिकता क्रम का ऑनलाइन चयन कर लॉक करने की सुविधा 2 जुलाई से 21 जुलाई रात्रि 11:45 बजे तक रहेगी।

जारी समय सारणी अनुसार कॉमन मेरिट सूची एवं बीपीएल अथवा चतुर्थ श्रेणी कट ऑफ सूची 22 जुलाई को उपलब्ध होगी तथा ऑनलाइन आवंटन पत्रों की उपलब्धता, आवंटित संस्था में उपस्थिति तथा आवंटित संस्था में मूल दस्तावेजों का सत्यापन एवं प्रवेश की प्रक्रिया 27 जुलाई से 5 अगस्त 2024 की शाम 5 बजे तक होगी। प्रवेश संबंधी अधिक जानकारी के लिए छात्र शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय हरदा में संपर्क कर सकते हैं।

What do you think?