Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 31°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda news : खेल विभाग के पुरस्कारों के लिये करें ऑनलाइन आवेदन

2 min read
Text Size:

Harda news :  खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा म.प्र. खेल पुरस्कार-2024 अंतर्गत एकलव्य, विक्रम, विश्वामित्र, प्रभाष जोशी एवं लाइफ-टाइम एचीवमेंट पुरस्कार के लिये ऑनलाइन आवेदन 15 जून से 31 जुलाई, 2024 तक आमंत्रित किये जा रहे हैं।

खेल और युवा कल्याण के नवीन “पुरस्कार नियम-2021’’ के अनुसार विगत 5 वर्षों 1 अप्रैल, 2019 से 31 मार्च, 2024 में अर्जित खेल उपलब्धियों के आधार पर पुरस्कार प्रदान किये जायेंगे। साहसिक खेल समुद्र, जमीन एवं वायु आधारित खेल के लिये भी विक्रम एवं एकलव्य पुरस्कार के लिये आवेदन आमंत्रित किये जा रहे हैं। पुरस्कार के लिये पात्रता, पुरस्कार राशि एवं अन्य शर्तें विभागीय वेबसाइट http://dsywmp.gov.in/ पर उपलब्ध हैं। आवेदन विभागीय वेबसाइट पर दी गई लिंक https://anudan.dsywmp.gov.in/ अथवा प्ले-स्टोर से खेल और युवा कल्याण के “Anudan” एप डाउनलोड करके भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

ऑनलाइन आवेदन करने के बाद पंजीयन क्रमांक अंकित आवेदन की प्रति के साथ खेल प्रमाण-पत्र एवं अन्य अभिलेख की छायाप्रति संबंधित जिले के जिला खेल और युवा कल्याण कार्यालय या फिर संचालनालय खेल और युवा कल्याण, टी.टी. नगर स्टेडियम भोपाल में 31 जुलाई, 2024 तक जमा करना अनिवार्य होगा।

निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आवेदन-पत्र खेल पुरस्कार के लिये मान्य नहीं किये जायेंगे। अधिक जानकारी के लिये आवेदक संचालनालय खेल और युवा कल्याण, तात्याटोपे स्टेडियम और निकटतम जिला खेल और युवा कल्याण कार्यालय में सम्पर्क कर सकते हैं।

What do you think?