Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 31°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda News : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रभारी मंत्री सारंग ने हृदय अभियान और ‘‘दन्त शक्ति अभियान’’ का किया शुभारम्भ

3 min read
On the occasion of Independence Day, Minister-in-charge Sarang launched Hriday Abhiyan
Text Size:

त्रिपाठी ने बताया कि कलेक्टर आदित्य सिंह की पहल पर जिला खनिज प्रतिष्ठान और जन सहयोग से उपलब्ध राशि से कुपोषित बच्चों को सुपोषित करने के लिये यह नवाचार हरदा जिले में प्रारम्भ किया गया है।

Harda News :  स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले के प्रभारी मंत्री एवं प्रदेश के खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग तथा सहकारिता विभाग के मंत्री विश्वास सारंग ने टिमरनी विकासखण्ड के ग्राम छीपानेर के माध्यमिक विद्यालय पहुँच कर वहाँ के विद्यार्थियों के साथ मध्यान्ह भोजन किया। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री सारंग ने दंत शक्ति अभियान के तहत ‘‘टूथ ब्रशिंग किट’’ तथा कुपोषित बच्चों को ‘‘सुपोषण किट’’ वितरित कर अभियान का शुभारम्भ किया।

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री कमल पटेल, पूर्व विधायक संजय शाह, जिला पंचायत अध्यक्ष गजेन्द्र शाह, मध्यप्रदेश राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग सदस्य अनुराग पाण्डे, जिला भाजपा अध्यक्ष राजेश वर्मा, कलेक्टर आदित्य सिंह, पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे, सीईओ जिला पंचायत रोहित सिसोनिया, अपर कलेक्टर डॉ. नागार्जुन बी गौड़ा सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी भी मौजूद थे।

‘‘दन्त शक्ति अभियान’’ का शुभारम्भ किया प्रभारी मंत्री ने

छीपानेर में आयोजित कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग ने दंत शक्ति अभियान का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उन्होने स्कूली विद्यार्थियों को टूथ ब्रशिंग किट वितरित की। उल्लेखनीय है कि हरदा जिले के सरकारी स्कूलों में अध्ययनरत 5 से 10 वर्ष की आयु के बच्चों में दांत साफ करने के लिये टूथ ब्रशिंग की आदत डालने के उद्देश्य से ‘‘दन्त शक्ति अभियान’’ प्रारम्भ किया गया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत इस कार्यक्रम के लिये देश में सर्वप्रथम हरदा जिले का चयन किया गया है। जिला पंचायत के सीईओ सिसोनिया ने इस दौरान बताया कि अगले 6 महीनों में 5 से 10 वर्ष आयु वर्ग के सरकारी स्कूलों में पढऩे वाले 26523 बच्चों को मध्यान्ह भोजन से पहले हाथ धोने के साथ-साथ मध्यान्ह भोजन के बाद टूथ ब्रश नियमित रूप से करने के महत्व के बारे में बताकर नियमित रूप से टूथ ब्रश करने की आदत विकसित की जाएगी। उन्होने कहा कि बच्चे नियमित रूप से दांत साफ नहीं करते है तो उनके दांतों में दंत क्षय होने लगता है।

हृदय अभियान के तहत कुपोषित बच्चों को वितरित की सुपोषण किट

प्रभारी मंत्री सारंग ने छीपानेर में आयोजित कार्यक्रम में कुपोषित बच्चों के लिये मोरिंगा पावडर से बने सुपोषण किट वितरित की। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास विभाग संजय त्रिपाठी ने बताया कि कलेक्टर आदित्य सिंह के मार्गदर्शन में प्रारम्भ हृदय अभियान के तहत बच्चों को कुपोषण मुक्त करने के लिये पौष्टिक आहार प्रदान करने का नवाचार प्रारम्भ किया गया है। उन्होने बताया कि चयनित 50 ग्रामों की कुपोषित बच्चों को सुपोषण किट प्रदान की जाएगी। कुपोषित बच्चों को मोरिंगा से बने पौष्टिक आहार ‘‘मोरविटा’’ का वितरण किया जाएगा, जिसका आज शुभारम्भ हो गया है। उन्होने बताया कि प्रति हितग्राही को प्रतिदिन दूध के साथ 10 ग्राम मोरविटा ग्रेन्युअल्स दिया जाएगा, जिसमें 5 ग्राम सुबह व 5 ग्राम शाम दिया जाएगा। सुपोषण किट में मिल्क पावडर भी शामिल है, जिसमें से बच्चों को दिन में दो बार 5-5 ग्राम मिल्क पावडर लेने की सलाह दी गई है।

 

What do you think?