Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 31°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda News : हरदा जिले में खुशियों के साथ मनाया गया आजादी का जश्न, जिले में फिर शान से फहराया गया तिरंगा

3 min read
Independence Day was celebrated with great joy in Harda district,
Text Size:

Harda News : हरदा जिले आजादी का महापर्व स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हरदा जिले के स्कूल के बच्चों ने आजादी की खुशियों के साथ मनमोहक प्रस्तुति दी। बच्चों के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम ने मौजूद लोगों का मनमोह लिया। देश के आजादी के पर्व पर सब ने मिलकर देश के उन स्वतंत्रता सेनानियों को जिन्होंने हमारे देश को आजादी दिलाने में अपने प्राणों को हंसते-हंसते अपनी मातृ भूमि पर निछावर कर दिया था। देश उन महान शहीदों को अपनी नम आंखों से याद किया और उन्हें श्रद्धा सुमन आर्पित किये। और कार्यक्रम में मौजूद स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों के परिजनों को शॉल व श्रीफल प्रदान कर व माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।

जिले में स्वतंत्रता दिवस, समारोहपूर्वक और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

जिला स्तरीय कार्यक्रम वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई मैदान मिडिल स्कूल ग्राउण्ड हरदा में सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण विभाग तथा सहकारिता विभाग के मंत्री तथा हरदा जिले के प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर ध्वजारोहण किया। उन्होंने कलेक्टर आदित्य सिंह व पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे के साथ परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। प्रभारी मंत्री सारंग ने कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संदेश का वाचन किया। उन्होंने इस दौरान रंग बिरंगे गुब्बारे छोड़े। उन्होने कार्यक्रम में आये स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों के परिजनों को शॉल व श्रीफल प्रदान कर व माल्यार्पण कर सम्मानित किया।

बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

स्वतंत्रता दिवस पर स्कूली विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। मुख्य अतिथि खेल एवं युवा कल्याण विभाग तथा सहकारिता विभाग के मंत्री तथा हरदा जिले के प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र देकर पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरदा ने प्रथम, संस्कार विद्या पीठ हरदा ने द्वितीय व महर्षि ज्ञान पीठ हरदा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा विजन इंटरनेशनल स्कूल व तक्षशिक्षा एकेडमी हरदा के विद्यार्थियों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।

स्वतंत्रता दिवस समारोह में आकर्षक परेड का नेतृत्व रक्षित निरीक्षक रजनी सिंह गुर्जर ने किया।
परेड में सीनियर दल में विशेष सशस्त्र बल ने प्रथम, जिला पुलिस बल ने द्वितीय व जिला होमगार्ड दल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार जूनियर दल में एन.सी.सी. बालिका शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरदा ने प्रथम, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के रेडक्रास दल ने द्वितीय तथा एन.सी.सी. बालक महात्मा गांधी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट बैण्ड प्रदर्शन के लिये पुलिस बैण्ड ग्रुप को सम्मानित किया गया।

What do you think?