Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 31°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda News : आयुष स्वास्थ्य शिविर में 1000 से अधिक वृद्धजनों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण दी दवाइयां

1 min read
More than 1000 elderly people attended Ayush health camp
Text Size:

Harda News : राष्ट्रीय आयुष मिशन अंतर्गत जिले के आयुष विभाग के 7 संस्थाओं को हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर में जरावस्था जन्य निशुल्क रोग निदान शिविर लगाए गए। जिला आयुष अधिकारी डॉ. अनिल वर्मा ने बताया कि रा’य स्तर प्रदेश के 800 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर्स पर एक साथ 5 सितंबर को जरावस्था स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में जिला हरदा में आयुष विभाग के 7 हेल्थ एंड वेलनेस केंद्रों पर शिविर लगाए गए। इस दौरान बुजुर्गों की विभिन्न प्रकार की ब्लड प्रेशर , शुगर आदि की नि:शुल्क जांच की गई एवं चिकित्सा द्वारा परामर्श कर आयुर्वेद और होम्योपैथिक पद्धति से नि:शुल्क औषधि वितरण किया गया। साथ ही वृद्धावस्था में स्वस्थ रहने संबंधी सलाह भी दी गई। डॉ.वर्मा ने बताया कि यह शिविर जिले के ग्राम बि‘छापुर, बालागांव, चारखेड़ा, तजपुरा, पड़वा, छिदगांव मेल एवं गहाल में लगाए गए। इस दौरान लगभग 1000 से अधिक वृद्धजनों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवाइयां दी गई।

What do you think?